The Lallantop

ट्विशा का आखिरी चैट आया सामने, पूर्व जज की बहू ने दोस्त से कहा था- 'फंस गई हूं...'

Twisha Sharma death case: 31 साल की ट्विशा शर्मा ने भोपाल में रिटायर्ड जज के बेटे से शादी की. और शादी के ठीक 5 महीने बाद अपनी जान दे दी. अपने अंतिम मैसेज में सिर्फ इतना लिखा -'I'm Trapped'. अब उनका परिवार न्याय की मांग लेकर मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव के आवास के बाहर बैठा है.

Advertisement
post-main-image
5 महीने पहले ट्वीशा की शादी रिटायर्ड जज के बेटे से हुई थी. (फोटो- इंडिया टुडे)

‘मैं फंस गई हूं. तुम मत फंसना. ज़्यादा बात नहीं कर सकती. जब सही वक्त आएगा, तब बात करूंगी’. ये मैसेज 31 साल की ट्विशा शर्मा का है. उन्होंने ये आखिरी मैसेज अपनी दोस्त मीनाक्षी को भेजा था. 2 महीने की प्रेग्नेंट मॉडल-एक्ट्रेस ने 11 मई को अपनी जान दे दी. अब उनका परिवार न्याय की मांग लेकर मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव के आवास के बाहर बैठा है. उनकी मांग है कि फिर से पोस्टमार्टम जांच कराई जाए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े रविश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला मध्य प्रदेश के भोपाल का है. ट्विशा मिस पुणे रह चुकी हैं, कुछ फिल्मों में काम किया है, MBA किया और कुछ साल दिल्ली में नौकरी भी की. फिर भोपाल में रिटायर्ड जज के बेटे से शादी की. और शादी के ठीक 5 महीने बाद अपनी जान दे दी. अपने अंतिम मैसेज में सिर्फ इतना लिखा -'I'm Trapped'.

आत्महत्या का यह केस लगातार उलझता जा रहा है. ट्विशा के घरवालों का आरोप है कि उनकी बेटी पर शादी के बाद से मेंटल प्रेशर बनाया जा रहा था. दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था. आरोप ये भी है कि ट्विशा पर अबॉर्शन (बच्चा गिराने) का प्रेशर भी था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठ रहे हैं. एक बेल्ट, जो की सबसे अहम सबूत था, उसे जांच के लिए भेजा ही नहीं गया. आरोप है कि रिपोर्ट में कई खामियां हैं. इसलिए परिवार की मांग है कि पोस्टमार्टम दोबारा कराई जाए.

Advertisement
ससुरालवालों के आरोप

ट्विशा नोएडा की रहने वाली थीं. 2024 में डेटिंग ऐप के ज़रिए भोपाल के समर्थ सिंह से मिली थीं. समर्थ वकील हैं और उनकी मां गिरीबाला रिटायर्ड जज हैं. परिवार की रज़ामंदी से दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी कर ली थी. और, शादी के ठीक पांच महीने बाद ट्विशा ने जान दे दी.

रिपोर्ट के मुताबिक, ससुराल वालों का कहना है कि ट्विशा मेंटली स्टेबल नहीं थी. उसकी थेरेपी चल रही थी. आरोप है कि वो बिना बताए कुछ घंटों के लिए गायब भी हो गई थी. उनकी सास गिरिबाला ने अदालत में अपनी बेल के लिए याचिका दायर की है. याचिका में गिरिबाला ने आरोप लगाया कि ट्विशा ड्रग्स लेती थीं और उन्हें लत लग गई थी. वो अपने ससुराल में एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं. इन्हीं कारणों के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाया. फिलहाल ट्विशा की सास को अग्रिम जमानत मिल गई है.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 मई की शाम ट्विशा ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर घर लौटी थीं. फिर उसकी मां का कॉल आ गया. बात करते हुए ट्विशा छत पर गईं. उसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गया. रात करीब साढ़े दस बजे पता चला कि ट्विशा ने जान दे दी है. उसे तुरंत एम्स ले जाया गया. लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी. 13 मई को ट्विशा के घरवालों ने ट्विशा की सास और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. 15 तारीख को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जिसे परिवार वालों ने मानने से इंकार कर दिया. 

Advertisement
ट्विशा के भाई ने क्या बताया?

ट्विशा के पैरेंट्स ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं. उनकी मां ने बेटी की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए कहा,

‘मेरी बेटी कभी अपनी जान नहीं ले सकती. जब वो ख़बरों में भी ऐसी बातें सुनती थी तो कहती थी कि ये गलत है. हमें यहां इंसाफ नहीं मिलेगा. हम ट्विशा के शव को दिल्ली ले जाना चाहते हैं ताकि वहां सही तरीके से पोस्टमार्टम जांच हो सके.’

ट्विशा की फैमिली का कहना है कि आरोपी जज को बचाने की कोशिश की जा रही है. दूसरे फैमिली मेंबर्स ने भी कहा कि ट्विशा पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था. इन्हीं आरोपों और दूसरे पोस्टमार्टम की मांग के साथ ट्विशा के घरवालों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रोटेस्ट किया. ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा इंडियन आर्मी में तैनात हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया कि 'वो अपने बच्चे को जन्म देना चाहती थी. लेकिन उसके पति और सास ने उसके चरित्र पर सवाल उठाए और उस पर गर्भपात का दबाव बनाया था.'

मामले की जांच के लिए SIT यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है. टीम लीड ACP रजनीश कश्यप ने बताया कि परिवार दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहा है. सास और बेटे पर प्रताड़ना और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बयान दर्ज किए गए हैं. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: Influencer मिशा अग्रवाल की मौत के बाद भी आएंगी रील, परिवार को फैन्स ने क्या सुनाया?

Advertisement