The Lallantop

TMC कार्यकर्ता की हत्या के पीछे पत्नी का अफेयर? नहर में टुकड़ों में मिला शव, BLO समेत 2 गिरफ्तार

West Bengal: पुलिस की एक बड़ी टीम ने इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद बदुरिया इलाके में खोजबीन शुरू की. आखिरकार TMC कार्यकर्ता नासिर अली के शव के टुकड़े नहर में अलग-अलग जगह से बरामद कर लिए गए.

Advertisement
post-main-image
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस. (ITG)
author-image
अनुपम मिश्रा

TMC Worker Murder: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता नासिर अली की हत्या कर दी गई. उनके शव के टुकड़े में एक नहर से बरामद हुए. नासिर बीते पांच दिन से गुमशुदा थे. सोमवार, 9 फरवरी को उनके पास एक फोन कॉल आया, जिसके बाद वे घर से बाहर चले गए, लेकिन वापस नहीं लौटे. उनका शव मिलने से पहले उनकी मोटरसाइकिल नहर में मिली थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला नॉर्थ 24 परगना के पपीला गांव का है, जो बदुरिया थाना क्षेत्र के चतरा ग्राम पंचायत के तहत आता है. नहर में 30 वर्षीय नासिर की मोटरसाइकिल मिली, तो गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी. उन्होंने पुलिस से नासिर को खोजने की मांग की. गुरुवार, 12 फरवरी को पुलिस ने जांच की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

इंडिया टुडे से जुड़े अनुपम मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने रिजवान हसन मंडल और सागर गेन को गिरफ्तार किया है. मंडल इलाके का बूथ लेवल अधिकारी (BLO) है. पुलिस ने दोनों को बशीरहाट उप-जिला अदालत में पेश किया. बाद में उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

Advertisement

पुलिस की एक बड़ी टीम ने इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद बदुरिया इलाके में खोजबीन शुरू की. आखिरकार नासिर अली के शव के टुकड़े नहर में अलग-अलग जगह से बरामद कर लिए गए.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि रिजवान हसन मंडल का नासिर अली की पत्नी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ता था. हालांकि, अभी तक हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है.

आरोप है कि मंडल ने मृतक को सोमवार देर शाम एक सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया था. रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में चल रहे वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बहाने नासिर को बुलाया गया था.

Advertisement

वीडियो: आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश मामले में निखिल गुप्ता ने कोर्ट को क्या बताया?

Advertisement