The Lallantop

अभिषेक बनर्जी के आने से पहले एयरपोर्ट पर बवाल, आपस में भिड़े TMC-BJP समर्थक, हेलमेट से पीटा

BJP Vs TMC Clash: कोलकाता एयरपोर्ट पर TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. यह मारपीट TMC सांसद Abhishek Banerjee के दिल्ली से लौटने से ठीक पहले हुई.

Advertisement
post-main-image
कोलकाता एयरपोर्ट पर TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कोलकाता एयरपोर्ट पर 19 जून की शाम तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच अभिषेक बनर्जी के आगमन से पहले मारपीट हुई, जिसमें पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रण में ली।
  • झड़प की पृष्ठभूमि में भाजपा समर्थकों का दावा है कि वे अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंकने के लिए एयरपोर्ट पर आए थे, जबकि टीएमसी समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें उकसाया और हथियार दिखाए।
  • घटना के बाद अभिषेक बनर्जी को सुरक्षा घेरे में एयरपोर्ट के दूसरे गेट से निकाला गया और उन्होंने दिल्ली में लोकसभा स्पीकर से बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए याचिकाएं दाखिल कीं।
author-image
अनुपम मिश्रा

कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार, 19 जून की शाम को तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) समर्थकों के बीच मारपीट हो गई. यह झड़प टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आने से ठीक पहले हुई, जो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर दिल्ली से लौट रहे थे. पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की दखल के बाद हालात पर काबू पाया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े अनुपम मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार, 19 जून की देर शाम BJP समर्थकों का एक समूह कोलकाता एयरपोर्ट पर इकट्ठा हुआ. आरोप है कि उनके पास अंडे थे. बड़ी संख्या में टीएमसी समर्थक भी एयरपोर्ट पहुंचे और अराइवल गेट के पास बीजेपी समर्थकों के साथ उनकी झड़प हो गई.

देखते ही देखते हालात तनावपूर्ण हो गए और दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए. वायरल वीडियो में दिखता है कि सिर पर हेलमेट भी मारा गया. इसके बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे.

Advertisement
undefined

टीएमसी का आरोप

टीएमसी समर्थकों का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर जमा हुए थे ताकि अभिषेक बनर्जी के आने पर उन पर अंडे फेंक सकें. पुलिस ने बीच-बचाव किया और एग्जिट गेट के बाहर हालात को काबू में किया. अभिषेक पर किसी भी संभावित हमले को टालने के लिए, पुलिस और सुरक्षा बल उन्हें एयरपोर्ट के एक दूसरे गेट से बाहर ले गए. बाद में सांसद अभिषेक बनर्जी सुरक्षा घेरे में दूसरे एग्जिट से एयरपोर्ट से निकले.

एक टीएमसी कार्यकर्ता ने दावा किया कि बीजेपी कार्यकर्ता अंडे लेकर आए थे और उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को उकसाया, जबकि उनसे कहा गया था कि एयरपोर्ट पर ये हरकतें न करें. समर्थक ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी सदस्यों के साथ बदसलूकी की और हथियार भी दिखाए. TMC कार्यकर्ता ने सवाल उठाया कि सुरक्षा इंतजामों के बावजूद उन्हें एयरपोर्ट परिसर के अंदर आने की इजाजत कैसे मिली.

Advertisement

ये भी पढ़ें: अपने भतीजे अभिषेक को चुनो या मुझे... क्या हुआ जो कल्याण बनर्जी को भी ममता से ये कहना पड़ा?

ओम बिरला से की मुलाकात

डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में ओम बिरला से मुलाकात की. उन्होंने स्पीकर से टीएमसी के 20 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की. अभिषेक ने इन सांसदों के खिलाफ 20 अलग-अलग याचिकाएं दाखिल कीं, जिनमें उन पर पार्टी के खिलाफ बगावत करने और किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया.

वीडियो: अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की घंटों तलाशी, बंगाल की राजनीति में मचा बवाल

Advertisement