सड़क पर तेज रफ्तार से भागती कार है. उसकी छत पर छिपकली की तरह चिपका है एक इंसान. अपने आपको गिरने से बचाने के लिए कार की रूफ रेल्स (Roof Rails) को कसकर पकड़े है. ये साउथ की किसी मसाला फिल्म की शूटिंग नहीं चल रही. जो चलती कार की छत पर लटके हैं वो तमिलनाडु पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल हैं. कार में जो भाग रहे हैं वो हैं गुटखा तस्कर. इन तस्करों को पकड़ने के लिए ही हेड कॉन्स्टेबल साहब को अपनी जान दांव पर लगानी पड़ी है.
फिल्मी नहीं, सच्चा सीन है! गुटखा तस्करों की कार पर 40 KM तक लटके रहे हेड कॉन्स्टेबल, फिर...
Coimbatore Police ने गुटखा तस्करों को पकड़ने के लिए 40 किलोमीटर तक कार भगानी पड़ी. इस दौरान एक हेड कांस्टेबल तस्करों की कार पर ही लटका रहा. हालांकि, बाद में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

कार में बैठे तस्करों ने उन्हें पूरे 40 किलोमीटर तक इसी हालत में घुमाया लेकिन कॉन्स्टेबल भी अड़े रहे. जब तक उन्हें पकड़ नहीं लिया, हार नहीं मानी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इस कार से करीब 300 किलोग्राम गुटखा और बैन किया गया तंबाकू बरामद किया है.
गाड़ियों की जांच में शकदरअसल, पुलिस विलांगुरिची इलाके में गाड़ियों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक कार को रोका गया. कार में कुछ बोरे रखे हुए थे, जिन्हें देखकर पुलिस को शक हुआ. इसके बाद सब-इंस्पेक्टर कार की तलाशी लेने के लिए आगे बढ़े. आरोप है कि कार में सवार तीनों लोगों ने उन्हें धक्का दिया और कार लेकर भागने लगे. इसी दौरान मौका देखकर हेड कॉन्स्टेबल वेलमुरुगन कार की छत पर चढ़ गए. इसके बाद कार तेज रफ्तार में भागती रही और पुलिसकर्मी करीब 40 किलोमीटर तक कार की छत पर ही लटके रहे.
इलाके के लोग ये सीन देखकर हैरान रह गए. कुछ लोगों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि आरोपी कितने खतरनाक ढंग से कार चला रहे हैं. गाड़ी को लहराते हुए चल रहे हैं ताकि कॉन्स्टेबल गिर जाएं. तस्करों की कार को रोकने के लिए तिरुपुर पुलिस की टीम और एक एंबुलेंस गाड़ी भी निकल पड़ी.
40 किलोमीटर किया पीछापुलिस ने तस्करों का करीब 40 किलोमीटर तक पीछा किया. इसके बाद उनकी कार को घेर लिया. हालांकि, तीन में से दो आरोपी उस वक्त फरार होने में कामयाब रहे लेकिन एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. बाद में पुलिस ने फरार आरोपियों को भी दबोच लिया
आरोपियों की पहचान बाबू धारा, राजेश और सुरेश के तौर पर हुई है. कार की तलाशी में करीब 300 किलो प्रतिबंधित (Banned) गुटखा और तंबाकू के प्रोडक्ट मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ये सारा सामान बेंगलुरु से कोयंबटूर लेकर आए थे और यहां इसकी सप्लाई करने वाले थे.
यह भी पढ़ें: गोरखपुर पानी में डूबा, पार्षद ने की शिकायत तो रवि किशन बोले- ‘सपा जॉइन कर लिए हो क्या’
पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि इस खेप को कोयंबटूर में किसे दिया जाना था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
वीडियो: कश्मीर पर बोल रहे थे शहबाज शरीफ, भारत ने आईना दिखा दिया












