The Lallantop

'तृषा के घर से बाहर आओ, तभी कुछ हो सकता है', विजय थलपति पर BJP नेता के इस बयान पर बवाल

नागेंद्रन ने अपने बयान में विजय को बेचारा और अनुभवहीन ही बताया. साथ ही विजय पर हंसते हुए कहा कि पहले 'उन्हें घर से बाहर आना होगा. वह पहले तृषा के घर से बाहर आएं, तभी कुछ हो सकता है.'

Advertisement
post-main-image
बीजेपी नेता नैनार नागेंद्रन ने एक्टर और नेता विजय पर की टिप्पणी. (फोटो- इंडिया टुडे)

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन की एक्टर से नेता बने विजय पर टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है. नागेंद्रन ने विजय को लेकर कहा था कि राजनीतिक अनुभव और कामयाबी के लिए उन्हें सबसे पहले एक्टर तृषा कृष्णन के घर से बाहर आना चाहिए. बता दें कि सोशल मीडिया पर विजय थलपति और तृषा कृष्णन के ‘अफेयर’ की अफवाहें चलती हैं. लेकिन दोनों के बीच किसी भी तरह के रिश्तों को कभी न तो विजय ने और न ही तृषा ने कन्फर्म किया है. ऐसे में नागेंद्रन की इस टिप्पणी की आलोचना हो रही है. कई दलों के नेताओं ने उनके बयान की निंदा की है और इसे अनुचित बताया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी नेता नागेंद्रन ने अपने बयान में विजय का मजाक उड़ाते हुए उन्हें अनुभवहीन बताया और कहा कि 'जो छत पर नहीं चढ़ सकता, वो स्वर्ग पर चढ़ने का सपना देख रहा है.’

नागेंद्रन ने अपने बयान में विजय को बेचारा भी बताया और उन पर ‘हंसते हुए’ कहा,

Advertisement

‘पहले उन्हें घर से बाहर आना होगा. वह पहले तृषा के घर से बाहर आएं, तभी कुछ हो सकता है.’ 

यही नहीं बीजेपी नेता ने विजय को उनके परिवार के साथ भी अच्छे संबंध बनाने और बड़े नेताओं के आंदोलनों के बारे में सही जानकारी शेयर करने की सलाह दी. 

तमाम आलोचनाओं के बाद भी बीजेपी नेता अपने बयान पर अड़े रहे और इसे वापस लेने से साफ इनकार कर दिया. नागेंद्रन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने विजय के बारे में जो भी बातें कही हैं, वो केवल एक ही बार कही हैं.

Advertisement

हालांकि, उनके एक बार के ही बयान ने तमिलनाडु की सियासत में बवाल खड़ा कर दिया है. इस बयान पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है. पार्टी के प्रवक्ता TKS एलंगोवन ने नागेंद्रन को घेरते हुए कहा कि बीजेपी महिलाओं का सम्मान नहीं करती है.

TKS Elangovan
TKS एलंगोवन.

एलंगोवन ने कहा कि उनकी (BJP) इसी विचारधारा की वजह से तमिलनाडु की जनता उनके खिलाफ रहती है. उन्होंने नागेंद्रन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो 'RSS का गुलाम ' बन गए हैं और इसीलिए ऐसी बातें कर रहे हैं.

कांग्रेस ने भी राजनीतिक मामलों में एक्टर तृषा कृष्णन का नाम ‘घसीटने’ की निंदा की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेल्वपेरुंथगई ने नागेंद्रन के बयान की आलोचना करते हुए पूछा कि एक्ट्रेस तृषा का नाम राजनीति में क्यों लाया जा रहा है?  उन्होंने कहा,

‘वो (नागेंद्रन) तृषा के बारे में क्यों बात कर रहे हैं? बीजेपी के पास देश में बहुत सारे काम हैं, लेकिन वह फिर भी लोगों के पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रही है.’

Tamil Nadu
सेल्वपेरुंथगई.

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि राजनीति में किसी पर भी पर्सनल अटैक नहीं करना चाहिए. ऐसी बयानबाजी से किसी को बदनाम नहीं करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 116 में से 83 सीटें जीतीं, बीजेपी ने भी चौंकाया

बता दें कि तमिलनाडु में मई 2026 के पहले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में एक्टर-नेता विजय थलपति की तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) पार्टी बीजेपी और डीएमके के खिलाफ बड़ी चुनौती मानी जा रही है.

वीडियो: तनवीर अहमद की 'बेतुकी' बयानबाजी पर जमकर बरसे हरभजन सिंह

Advertisement