The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Congress Won Telangana Municipal Elections 2026 Results CM CM Revanth Reddy BJP BRS

तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 116 में से 83 सीटें जीतीं, बीजेपी ने भी चौंकाया

तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है. 116 नगर पालिकाओं में से 83 पर उसे जीत मिली है. 7 नगर निगमों में 5 पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है.

Advertisement
pic
14 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 14 फ़रवरी 2026, 09:59 PM IST)
Telangana Municipal Elections 2026 Results
तेलंगाना के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली. (फोटो- revanth_anumula)
Quick AI Highlights
Click here to view more

तेलंगाना के नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने फिर बाजी मार ली. प्रदेश की 116 नगर पालिकाओं में से 83 और 7 नगर निगमों में से 5 पर कांग्रेस जीत की राह पर है. दूसरे स्थान पर भारत राष्ट्र समिति (BRS) है, जिसने 781 वार्ड्स में जीत हासिल की है. भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 335 वार्ड्स में ही जीत मिली है और वह तीसरे नंबर पर है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक,  चुनाव की मतगणना शुक्रवार, 13 फरवरी को हुई. 

कांग्रेस ने 13 फरवरी की शाम तक ही रामागुंडम, मंचिर्याल और नालगोंडा नगर निगमों में बहुमत हासिल कर लिया. वहीं 60 में 29 वार्डों में जीतकर महबूबनगर निकाय भी बीआरएस से छीनने के करीब पहुंच गई. तेलंगाना निकाय चुनाव में भाजपा की हालत खराब रही लेकिन करीमनगर और निजामाबाद नगर निगमों में भाजपा ने बाजी मार ली. इन निगमों में भाजपा को जबरदस्त वोट मिले. यहां भाजपा ने सबसे बड़ी पार्टी बनकर सबको हैरान कर दिया. इन निगमों में BRS का खाता भी नहीं खुला. 

बता दें कि नगर निगम अध्यक्षों और मेयर्स के लिए चुनाव 16 फरवरी सोमवार को होगा.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान हुआ था. मतदान के दिन सुबह करीब 9 बजे तक 11.6% वोट पड़े. जबकि, 11 बजे तक 28.48%, दोपहर 1 बजे तक 48.54% और वहीं, दोपहर के 3 बजे तक करीब 62.09% ही मतदान हो पाए. नगर निगम चुनाव में पूरे दिन में मतदान का आंकड़ा देखा जाए, तो 73.01% ही मतदान के साथ चुनाव संपन्न हुए.

116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों में हुए चुनाव के नतीजे शुक्रवार को जारी किए गए. कुल 123 शहरी निकायों के 2 हजार 996 वार्डों में से कांग्रेस को 1 हजार 537 सीटें मिली हैं. साल 2020 के नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस सिर्फ 569 सीटें ही जीत पाई थी. उसकी तुलना में इस बार के नतीजे एक बड़ी छलांग हैं. कांग्रेस ने दिसंबर 2025 के ग्राम पंचायत के चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था.

कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव की इस बड़ी जीत के लिए सूबे के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की तारीफ की. साथ ही कहा कि राज्य के लिए उनकी विकास नीति पर जनता का भरोसा नजर आ रहा है. कांग्रेस ने कहा,

‘राज्य की जनता ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर भरोसा जताया है और उन्हें वोट दिया है. इसलिए हम जनता को कभी नहीं छोड़ेंगे.’

वहीं, इस चुनाव में भारी जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की और लिखा,

‘मैंने आज दिल्ली में AICC की नेशनल जनरल सेक्रेटरी और सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाकात की. इस दौरान हमने राज्य के म्युनिसिपल इलेक्शन के रिजल्ट पर बात की. साथ ही श्रीमती प्रियंका गांधी ने म्युनिसिपल इलेक्शन में कांग्रेस पार्टी को मिली बड़ी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी. मैंने उन्हें बताया कि जनता राज्य सरकार के वेलफेयर और डेवलपमेंट प्रोग्राम से खुश है. इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है.’

यह भी पढ़ें: 'योगी आदित्यनाथ शर्म करो, गुंडे की भाषा बोल रहे', अविमुक्तेश्वरानंद UP के CM पर बुरी तरह भड़के

बता दें कि राज्य के 2024 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से जीत हासिल की थी. जिसके बाद सूबे में कांग्रेस की सरकार बनी. वहीं, अब राज्य के नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस का दमखम सामने आया और चुनाव में बड़ी जीत हासिल की.

वीडियो: मुख्यमंत्री योगी के बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद क्यों भड़के?

Advertisement

Advertisement

()