Tarique Rahman Bangladesh PM Oath: बांग्लादेश में बीएनपी की जीत के बाद नए सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है. 17 फरवरी मंगलवार को बीएनपी चीफ तारिक रहमान देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया गया है. हालांकि, पीएम मोदी समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे. भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ढाका जाएंगे. इसकी आधिकारिक सूचना भारत के विदेश मंत्रालय ने जारी कर दी है.
PM मोदी नहीं, न जयशंकर, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में भारत से ढाका कौन जा रहा?
Tarique Rahman Oath Taking Ceremony: बांग्लादेश में तारिक रहमान की ताजपोशी में स्पीकर ओम बिरला के शिरकत करने की आधिकारिक सूचना भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई.


विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा,
माननीय लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, 17 फरवरी, 2026 को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की नई चुनी हुई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार को रिप्रेजेंट करेंगे.'

मंत्रालय ने अपने बयान में बांग्लादेश के नये प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण प्रोग्राम को ‘महत्वपूर्ण’ बताया और कहा
इस जरूरी इवेंट में लोकसभा स्पीकर का शामिल होना भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और पक्की दोस्ती को दिखाता है, जो डेमोक्रेटिक (लोकतांत्रिक) मूल्यों के प्रति भारत के पक्के कमिटमेंट को और मजबूत करता है.
मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत और बांग्लादेश इतिहास, संस्कृति और परस्पर सम्मान से जुड़े हैं. ऐसे में भारत तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की नई सरकार का स्वागत करता है, जिनके विजन और मूल्यों को लोगों का भारी समर्थन मिला है.
यह भी पढ़ें: 'आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जैश आतंकी की स्पीच वायरल
बता दें कि तारिक रहमान की अगुआई में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने हालिया आम चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है. तारिक रहमान 17 साल के निर्वासन के बाद दिसंबर 2025 में स्वदेश लौटे थे. मंगलवार, 17 फरवरी को वह बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी ढाका में तारिक के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.
भारत के अलावा बांग्लादेश की ओर से 13 अन्य देशों को भी न्योता भेजा गया है. इन देशों में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल, चीन, सऊदी अरब,मलेशिया, ब्रुनेई, पाकिस्तान, तुर्किए, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और भूटान जैसे देशों के नाम शामिल हैं.
वीडियो: बांग्लादेश के भावी पीएम तारिक रहमान ने पीएम मोदी से फोन पर क्या बात की?











.webp?width=275)



.webp?width=120)





