हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार, 7 फरवरी को बड़ा हादसा हो गया. शाम करीब 6 बजे मेले में लगा एक झूला अचानक तकनीकी खराबी के कारण टूट गया और नीचे गिर पड़ा. इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि करीब 13 लोग घायल हो गए.
सूरजकुंड हादसा: लोगों को बचाने में गई इंस्पेक्टर जगदीश की जान, परिजन को मिलेगी 1 करोड़ की मदद
Surajkund Mela Accident: मेले में लगे एक झूले का एक तरफ का हिस्सा टूटा. इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद समेत दो पुलिसकर्मी लोगों को बचाने के लिए गए. तभी झूले का दूसरी तरफ का हिस्सा टूट गया. इसी की चपेट में आने से इंस्पेक्टर जगदीश की जान चली गई.
.webp?width=360)

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि झूला अचानक टूटकर गिर जाता है. हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने बताया कि जब झूला पहली बार टूटा, तब इंस्पेक्टर जगदीश लोगों को बचाने के लिए आगे आए. इसी दौरान झूला दोबारा टूट गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
इससे पहले, DCP (NIT) मकसूद अहमद ने बताया था कि पहले झूले का एक तरफ का हिस्सा टूटा. इंस्पेक्टर जगदीश समेत दो पुलिसकर्मी लोगों को बचाने के लिए गए. तभी झूले का दूसरी तरफ का हिस्सा टूट गया. इसी की चपेट में आने से इंस्पेक्टर जगदीश की जान चली गई.
1 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
डीजीपी अजय सिंघल ने इंस्पेक्टर जगदीश की मौत पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने ऐलान किया कि पॉलिसी के तहत उनके परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, साथ ही विभाग की तरफ से अन्य सभी लाभ भी दिए जाएंगे.
डीजीपी ने कहा कि इंस्पेक्टर जगदीश ने बेहद कठिन और खतरनाक हालात में भी अपनी ड्यूटी निभाई. उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाने की कोशिश की. उनका साहस और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा रहेगी.
मथुरा के रहने वाले थे इंस्पेक्टर जगदीश
इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले थे. वे 31 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन पलवल से सूरजकुंड मेला ड्यूटी के लिए तैनात किए गए थे. इस दुर्घटना में ASI नीलय भी घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में हवा में रोलर कोस्टर का स्टैंड टूटा, ऊपर से गिरी महिला की मौत
15 फरवरी तक चलेगा मेला
यह 39वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला है, जो 31 जनवरी से शुरू हुआ है और 15 फरवरी तक चलेगा. मेले का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया था. इसमें भारत के 30 राज्यों के करीब 1150 कलाकार और 46 देशों के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं. सूरजकुंड मेला हर साल कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, झूले और अलग-अलग राज्यों के खाने के लिए जाना जाता है.
वीडियो: मेले में मां-बाप बच्चों के उतरने का इंतजार कर रहे थे कि अचानक झूला ही टूट गया













.webp?width=275)

.webp?width=275)
.webp?width=120)
.webp?width=120)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
