The Lallantop

सेंट स्टीफंस को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, जानें कौन हैं सुजैन एलियास?

St. Stephens First woman Principal: देश के मशहूर कॉलेज सेंट स्टीफंस को पहली महिला प्रिंसिपल मिलने जा रही है. कॉलेज के इतिहास में पहली बार किसी महिला को यह जिम्मेदारी मिली है. प्रो. सुजैन एलियास 1 जून 2026 को पद संभालेंगी.

Advertisement
post-main-image
सेंट स्टीफंस के 145 साल के इतिहास में पहली महिला प्रिंसिपल

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस (St Stephen’s College) में पढ़ना लाखों युवाओं का सपना होता है. कॉलेज प्रशासन की ओर से हाल ही में जानकारी साझा की गई है कि मशहूर रिसर्चर और शिक्षाविद  प्रोफेसर सुजैन एलियास कॉलेज की 14वीं प्रिंसिपल होंगी. अपने 145 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी महिला को प्रिंसिपल की जिम्मेदारी दी गई है. प्रो. सुजैन एलियास 1 जून 2026 से कॉलेज की  प्रिंसिपल के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उनकी नियुक्ति उच्च शिक्षा और रिसर्च क्षेत्र में  महिलाओं की बढ़ती जिम्मेदारी के लिहाज से ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है. कॉलेज की सुप्रीम काउंसिल ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है. बता दें कि देश-विदेश की कई चर्चित हस्तियों ने इस कॉलेज से पढ़ाई की है. इसमें शशि थरूर, पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर, इतिहासकार रामचंद्र गुहा जैसे चर्चित नाम शामिल हैं.

प्रोफेसर सुजैन एलियास का है लंबा अनुभव

प्रोफेसर सुजैन एलियास को प्रिंसिपल बनाए जाने के फैसले की  आधिकारिक घोषणा कॉलेज के अध्यक्ष और दिल्ली के बिशप डॉक्टर पॉल स्वरूप ने की. 12 मई, 2026 को जारी बयान में उन्होंने औपचारिक सूचना दी. कॉलेज प्रशासन ने कहा कि रिसर्च और अकादमिक दुनिया में प्रोफेसर एलियास एक चर्चित नाम है.उनका लंबा अकादमिक और रिसर्च अनुभव संस्थान को नई दिशा देने में मदद करेगा. प्रोफेसर  एलियास पिछले करीब 30 वर्षों से शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सक्रिय हैं.

Advertisement

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चेन्नई के मार ग्रेगोरियस इंजीनियरिंग कॉलेज से लेक्चरर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने श्री वेंकटेश्वर इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर और एचओडी के रूप में लगभग 19 सालों तक काम किया. उन्होंने वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ( Vellore Institute of Technology) में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं. यहां वह स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डीन, एडवांस्ड डेटा साइंस सेंटर की उप निदेशक और विभागाध्यक्ष रह चुकी हैं.

सेंट स्टीफंस कॉलेज की होंगी पहली महिला प्रिंसिपल

प्रोफेसर सुजैन एलियास ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रो वाइस चांसलर (रिसर्च) के पद पर भी सेवाएं दी हैं. इसके अलावा, उन्होंने हिंदुस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में बतौर रिसर्च डायरेक्टर भी काम किया है. सेंट स्टीफंस कॉलेज में पहली महिला प्रिंसिपल की नियुक्ति कई लिहाज से खास है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ही नहीं इस कॉलेज की ख्याति दुनिया भर में है. इसे भारत के प्रतिष्ठित और प्रीमियम कॉलेज में शुमार किया जाता है. रिसर्च और एकेडमिक की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब प्रोफेसर एलियास प्रिंसिपल के तौर पर अपनी सेवाएं देंगी.

वीडियो: Neet UG 2026 Exam Cancelled: वजह पेपर लीक या कुछ और, 22 लाख अभ्यर्थियों के लिए सरकार ने क्या ऐलान किया?

Advertisement

Advertisement