The Lallantop

'डॉक्टर हूं, ऑस्ट्रेलिया में रहता हूं' बोलकर महिला से ऐंठे 3.60 करोड़, पता चला लखनऊ का ठग है

पैसे ट्रांसफर होने के कुछ दिनों के बाद आरोपी ने पीड़िता को बताया कि उसे माउथ कैंसर हैं. इसके बाद उसने पीड़िता से दूरी बना ली. कुछ समय बाद, सितंबर 2024 में पीड़िता को आरोपी के दोस्त विन्सेंट का एक ईमेल आया. उसने बताया 'डॉ. रोहित ओबेरॉय’ की मौत हो गई है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस हिरासत में आरोपी अभिषेक शुक्ला. (तस्वीर : इंडिया टुडे)
author-image
ओंकार वाबळे

पुणे साइबर पुलिस ने ठगी के एक मामले में मुंबई एयरपोर्ट से एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इस शख्स ने फेक मैट्रीमोनियल प्रोफाइल बनाकर खुद को ऑस्ट्रेलिया का डॉक्टर बताया और पुणे के रहने वाली एक महिला से कथित तौर पर शादी का वादा कर 3 करोड़ 60 लाख रुपये ठग लिए. यही नहीं पुलिस ने बाताया कि इसी फेक प्रोफाइल के जरिए वो 3000 से अधिक महिलाओं से जुड़ा था. पुलिस अन्य मामलों की भी जांच कर रही है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े ओंकार वाबले की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं. फिलहाल वो पुणे के खड़की में जॉब करती है. उसने पार्टनर की तलाश में ‘शादी.कॉम’ पर अपनी आईडी बनाई थी. साल 2023 में उसकी प्रोफाइल आरोपी से मैच हुई. उसने अपना नाम ‘डॉ. रोहित ओबेरॉय’ और खुद को भारतीय मूल का ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बताया.

दोनों की बातचीत शुरू हुई. कुछ समय बाद दोनों रिलेशन में आ गए और पुणे समेत कई अन्य जगहों में साथ रहे. इस दौरान आरोपी को पता चला कि पीड़िता को उसकी पहली शादी से पांच करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता मिला था. इस पैसे से वो स्कूल में "माइंडफुलनेस एंड स्पिरिचुअलिटी" प्रोग्राम चलाती है. इसी से उसका गुजारा होता है.

Advertisement

आरोपी ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वो उसके इस काम को इंटरनेशल लेवल पर बढ़ाने में उसकी मदद करेगा. साथ ही वो उसे इसके लिए फंडिंग भी अरेंज कराएगा. उसने पीड़िता की पहचान अपने दो फर्जी दोस्तों से भी कराई. इनके नाम उसने ‘इवॉन’ और ‘विन्सेंट कुआन’ बताए और कहा कि वे सिंगापुर में रहते हैं. पीड़िता को भरोसा दिलाने के बाद आरोपी ने उससे सिटीबैंक सिंगापुर और भारत के कुछ बैंकों के अलग- अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करा लिए. ये राशि कुल  3 करोड़ 60 लाख रुपये थी.

पैसे ट्रांसफर होने के कुछ दिनों के बाद आरोपी ने पीड़िता को बताया कि उसे माउथ कैंसर हैं. इसके बाद उसने पीड़िता से दूरी बना ली. कुछ समय बाद, सितंबर 2024 में पीड़िता को आरोपी के दोस्त विन्सेंट का एक ईमेल आया. उसने बताया 'डॉ. रोहित ओबेरॉय’ की मौत हो गई है. इस बार पीड़िता को शक हुआ. उसने अपने करीबी दोस्तों को पूरी बात बताई. इसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई.

साइबर पुलिस के एडीशनल कमिश्नर पंकज देशमुख ने बताया कि रोहित का असली नाम अभिषेक शुक्ला है, वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है. आरोपी की पहचान होते ही पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस (LOC) जारी किया.

Advertisement

इस बीच बुधवार 25 जून को अभिषेक सिंगापुर से भारत लौटा. जहां पुलिस ने उसे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया. पुलिस जांच में ये बात भी सामने आई कि अभिषेक अपनी Shaadi.com की प्रोफाइल के जरिए 3,194 से अधिक महिलाओं से संपर्क कर चुका है. पुलिस को आशंका है कि उसने दूसरी महिलाओं को भी ठगा होगा. फिलहाल अभिषेक 29 जून तक की पुलिस रिमांड में है. उससे पूछताछ की जा रही है.

वीडियो: अमेरिकी हमले में ईरान की न्यूक्लियर साइट्स को कितना नुकसान? ईरान के मंत्री ने बता दिया

Advertisement