The Lallantop

सऊदी अरब में बड़ा सड़क हादसा, 15 की मौत, मरने वालों में नौ भारतीय

Saudi Arabia के Jizan शहर के पास एक सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. भारतीय अधिकारी मामले को देख रहे हैं और सऊदी अरब के अधिकारियों और पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं. कैसे हुआ ये बड़ा हादसा?

Advertisement
post-main-image
ये एक्सीडेंट सऊदी अरब के शहर जेद्दा में हुआ है | प्रतीकात्मक फोटो

सऊदी अरब में हुए एक सड़क हादसे में नौ भारतीयों सहित 15 लोगों की मौत हो गई है. सऊदी के शहर जेद्दा में स्थित इंडियन कॉन्सुलेट (भारतीय वाणिज्य दूतावास) ने बुधवार, 29 जनवरी को इसकी जानकारी दी है. बताया गया है कि पश्चिमी सऊदी अरब के जीजान इलाके के पास एक सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. दूतावास के मुताबिक उनके अधिकारी मामले को देख रहे हैं और सऊदी अरब के अधिकारियों और पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अपने एक बयान में कहा है,

‘हम सऊदी अरब के पश्चिमी इलाके में स्थित जीजान के पास एक सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं. इस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है. जेद्दा में भारत का वाणिज्य दूतावास पूर्ण सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों और पीड़ित परिवारों के संपर्क में है. हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं. इस संबंध में जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन भी बनाई गई है.’

हेल्प लाइन नंबर्स :-
— 8002440003(Toll free)

— 0122614093

— 0126614276

— 0556122301(WhatsApp)

Advertisement

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जेद्दा में कॉन्सुल जनरल से बात की है, जो पीड़ित परिवारों के साथ संपर्क में हैं. 

एस जयशंकर ने कहा,

"इस दुर्घटना और लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ. जेद्दा में हमारे कॉन्सुल जनरल (महावाणिज्य दूत) से बात हुई, जो इस घटना से जुड़े परिवारों के संपर्क में हैं. वह इस दुखद स्थिति में अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं."

Advertisement

तेलंगाना टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब में ये हादसा सोमवार, 27 जनवरी को हुआ था. इसमें नौ भारतीयों सहित कुल 15 श्रमिकों की मौत हुई है, जिनमें से एक श्रमिक तेलंगाना का था.

रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी श्रमिक बंदरगाह शहर जीजान में बस से यात्रा कर रहे थे. ये बस रास्ते में एक ट्रेलर से टकरा गई. बस में 26 श्रमिक सवार थे. मरने वालों में नौ भारतीय और तीन-तीन नेपाल और घाना के श्रमिक थे.

ये भी बताया गया है कि तेलंगाना के दो श्रमिकों सहित कुल ग्यारह श्रमिक घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

वीडियो: सऊदी अरब के शहर मक्का में आई बाढ़! जेद्दा, मदीना और कहां-कहां रेड अलर्ट?

Advertisement