The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi Police Commissioner given out-of-turn promotion to head constable Seema Dhaka for tracing missing children

हेड कॉन्स्टेबल सीमा ने कर दिखाया ऐसा कारनामा कि कमिश्नर ने तुरंत प्रमोशन दे दिया

सीमा ढाका ने जो काम किया है, वो वाकई तारीफ के काबिल है.

Advertisement
pic
18 नवंबर 2020 (अपडेटेड: 18 नवंबर 2020, 02:57 PM IST)
Img The Lallantop
दिल्ली पुलिस ने सीमा की उपलब्धि को ट्वीट करके बताया और तारीफ की है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने महिला हेड कॉन्स्टेबल सीमा ढाका को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया है. ये लाइन पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि इसमें खास क्या है? या फिर, सीमा ने ऐसा क्या किया जो उनको प्रमोट किया गया? जवाब ये है कि सीमा ने 14 साल से कम उम्र के लापता 76 बच्चों में से 56 को ढूंढ निकाला है. खास बात ये भी है कि सीमा दिल्ली की पहली ऐसी पुलिसकर्मी बन गई हैं, जिनको बच्चों को तलाश करने के लिए बनाई गई इन्सेंटिव स्कीम के तहत ओटीपी (आउट ऑफ टर्न प्रमोशन) दिया गया है. इन बच्चों को केवल दिल्ली से ही नहीं, बल्कि पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से भी बच्चों को तलाशा गया है. https://twitter.com/DelhiPolice/status/1329036322602815488 बच्चे ढूंढकर लाओ, इनाम पाओ दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने अगस्त की शुरुआत में ये स्कीम शुरु की थी. इसमें कहा गया  कि जो भी कॉन्स्टेबल या हेड कॉन्स्टेबल एक साल में 50 या उससे अधिक लापता बच्चों की तलाश करेगा, उसे आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया जाएगा. इन 50 में से 15 बच्चे आठ साल से कम उम्र के होने चाहिए. इसके अलावा जो पुलिसकर्मी 14 साल से कम उम्र के 15 से अधिक बच्चों को तलाश करेगा, उसे 'असाधारण कार्य पुरस्कार' दिया जाएगा. इन 15 में से 5 आठ साल से कम उम्र के होने चाहिए. इस आदेश के बाद से गुमशुदा बच्चों की तलाश तेजी से की जा रही है. लापता बच्चों की तादाद है बड़ी एक जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2019 तक 5412 बच्चों की मिसिंग रिपोर्ट सामने आई थी. पुलिस इनमें से 3336 बच्चों को ही तलाश कर पाई थी. एक जनवरी 2020 से 31 अक्टूबर तक 3507 बच्चे गायब हुए हैं, जबकि केवल 2629 बच्चे ही ढूंढे जा सके हैं. रिकवरी प्रतिशत 74.96 है. पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और बेहतर नतीजे हासिल होंगे. दिल्ली पुलिस ने इसी को देखते हुए खास इनसेन्टिव स्कीम लॉन्च की थी. पिछले तीन महीनों में दिल्ली पुलिस ने 1440 गुमशुदा बच्चों को उनके परिवार से मिला दिया है. इनमें 1222 बच्चे ऐसे हैं, जो इन्हीं तीन महीनों के दौरान गायब हुए. इनका रिकवरी रेट 117.83 प्रतिशत रहा.

Advertisement

Advertisement

()