The Lallantop

चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया परिवार, फिर जो हुआ उसका वीडियो सांस रोक देगा

Samastipur Patoree railway station accident: बिहार के समस्तीपुर में शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें चार लोग दीवार से सटकर बैठे हैं. और ट्रेन उनके बराबर से गुजर रही है. बताया जा रहा है कि परिवार के लोग दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए शॉर्टकट ले रहे थे.

Advertisement
post-main-image
महिला अपने बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर फंस गई थी. (फोटो-इंडिया टुडे)

बिहार के समस्तीपुर में शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया. एक परिवार के 6 लोग रेलवे ट्रैक से होकर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रहे थे. तभी एक 10 डिब्बों वाली ट्रेन उनके पास आने लगी. जिसे देख चार लोग घबराकर प्लेटफॉर्म की दीवार से सटकर वहीं बैठ गए. उनमें से एक महिला अपने बच्चे को गोद में लिए रही. घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे के पत्रकार जहांगीर आलम की रिपोर्ट के मुताबिक, समस्तीपुर स्थित रोसड़ा से एक परिवार के 6 लोग वैशाली जिले के जंदाहा में शादी समारोह में गए थे. शादी में शामिल होने के बाद ये सभी ऑटो से पटोरी रेलवे स्टेशन आए और प्लेटफार्म संख्या 2 पर ट्रेन का इंतजार करने लगे. तभी उन्हें पता लगा कि हाजीपुर जाने वाली ट्रेन प्लेटफार्म संख्या 1 पर आएगी. हाजीपुर की ट्रेन से ही वे अपने घर रसोड़ा जाने वाले थे.

अब कहीं ट्रेन मिस ना हो जाए इसलिए सभी लोग दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए शॉर्टकट लेने लगे. दो लोग ट्रैक पार कर चुके थे. 4 लोग लाइन पार करते इतने में 10 बोगियों वाली ट्रेन आ गई. ये देख सभी लोग दीवार से बिल्कुल चिपककर बैठ गए. एक महिला ने अपने बच्चे को गोद में ले लिया. ये देख वहां मौजूद लोगों की भी सांसें अटक गईं. वे सब प्रार्थना कर रहे थे कि सब सही सलामत हों. 

Advertisement

इसका एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि ट्रेन तेज रफ्तार से अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रही है. और कुछ लोग दीवार से सट कर बैठे हैं. इस दौरान एक महिला को चोट भी लग रही है. मगर वो बच्चे को संभाल कर पकड़ी हुई है. ताकि उसे चोट ना लगे. जैसे ही ट्रेन गुजरती है सभी लोग चारों की मदद के लिए दौड़ते हैं. एक-एक कर सभी को प्लेटफॉर्म पर लाया जाता है.

वीडियो बना रहा एक शख्स दावा करता है, “ट्रेन मास्टर को ट्रेन रोकने के लिए कहा गया था. लेकिन रेल रुकी ही नहीं. और पूरी रफ्तार पकड़ ली.”

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना में मामूली रूप से घायल हुए लोगों को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में रोसड़ा की रहने वाली सोनाली देवी, जयमाला देवी, ममता देवी, एक बच्चा शामिल है.

Advertisement

वीडियो: पश्चिम बंगाल में RSS की शाखा कहां लगी?

Advertisement