The Lallantop

सीने की जलन कम करने को बाप-बेटे ने तरबूज खाया, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

गुरुवार, 14 मई की रात खाने के बाद से इंद्र और उनके 21 वर्षीय बेटे विनोद की तबीयत खराब थी. अगले दिन सुबह उठने पर दोनों को सीने में जलन की समस्या हुई. बताया गया कि जलन से राहत पाने के लिए दोनों ने तरबूज खाया था.

Advertisement
post-main-image
मध्य प्रदेश में तरबूज खाने के बाद एक युवक की हालात गंभीर. (फोटो- इंडिया टुडे)

मध्यप्रदेश में कथित तौर पर तरबूज खाने के बाद एक 43 साल के ड्राइवर की मौत हो गई. मृतक और उनके बेटे को सीने में जलन की शिकायत थी. दोनों ने ठंडक के लिए सुबह तरबूज खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत और खराब हो गई. परिजनों ने दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां पिता की मौत हो गई. जबकि, युवक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. हालांकि, डॉक्टर ने तरबूज खाने से मौत होने की पुष्टि नहीं की है. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों ही मामले की जांच कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मृतक ड्राइवर की पहचान शाजापुर जिले के सुसनेर में रहने वाले इंद्र कुमार परिहार के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े खेमराज दूबे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंद्र कुमार अपने परिवार के साथ श्योपुर में एक पेट्रोल पंप के पास किराए के घर में रहते थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार, 14 मई की रात खाने के बाद से इंद्र और उनके 21 वर्षीय बेटे विनोद की तबीयत खराब थी. अगले दिन सुबह उठने पर दोनों को सीने में जलन की समस्या हुई. बताया गया कि जलन से राहत पाने के लिए दोनों ने तरबूज खाया था. 

Advertisement

लेकिन तरबूज खाने के बाद दोनों की तबीयत और खराब हो गई. हालत गंभीर होने पर परिजनों ने दोनों को श्योपुर जिला अस्पताल में एडमिट कराया. इंद्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कोटा के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई. जबकि, विनोद की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.

मामले की पुष्टि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.आरबी गोयल ने की. उन्होंने अपने बयान में कहा,

'दो लोगों को सुबह गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था. तरबूज खाकर मौत होने जैसी बात फिलहाल सामने नहीं आई है. पेट में इन्फेक्शन हो सकता है. डॉक्टर जांच कर रहे हैं, उसके बाद ही क्लियर हो पाएगा.'

Advertisement

इंद्र के छोटे बेटे ने मीडिया से बात करते हुए कहा,

‘रात में मेरे पापा और बड़े भाई की तबीयत खराब थी. दोनों को घुटन हो रही थी. इसलिए सुबह दोनों ने तरबूज खाया था, ताकि, ठंडक मिल जाए. लेकिन वो और सीरियस होने लगे थे. दोनों को अस्पताल लाया गया. मेरे पापा को कोटा रेफर कर दिया. जबकि, भाई को ICU में एडमिट किया गया.’

परिजनों ने बताया कि जिस तरबूज को खाने से दोनों की तबीयत बिगड़ी थी, उसे खतौली तिराहे गुरुवार की शाम खरीदा गया था. तरबूज को ठंडा करने के लिए उसे कूलर में रखा गया था. अभी इंद्र की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई. रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी. 

वीडियो: NEET Paper Leak पर भड़के आदित्य सर, NTA-सरकार सबको खूब सुनाया

Advertisement