The Lallantop

आय से 209 परसेंट ज्यादा संपत्ति, विदेशी दौरे, जूलरी, जमीन... RTO अधिकारी के यहां रेड में बहुत कुछ निकला है

Jaipur RTO Raid: काली कमाई का खुलासा हुआ है. अधिकारी ने अकूत संपत्ति जमा की हुई थी. आरोपी के विदेशी दौरों के बाद केंद्रीय एजेंसियों से एंटी करप्शन ब्यूरो को इनपुट मिला था.

Advertisement
post-main-image
10 ठिकानों पर हो रही है छापेमारी.
author-image
शरत कुमार

राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिला परिवहन अधिकारी के घर छापा (Jaipur DTO Raid) मारा है. उनकी काली कमाई का खुलासा हुआ है. अधिकारी ने अकूत संपत्ति जमा की हुई थी. ब्यूरो की जांच करीब 20 घंटे तक चली. आरोपी के विदेशी दौरों के बाद केंद्रीय एजेंसियों से एंटी करप्शन ब्यूरो को इनपुट मिला था. इसी के बाद रेड की गई. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, जयपुर के जिला परिवहन अधिकारी (DTO) संजय शर्मा के 10 ठिकानों पर छापेमारी हुई है. उनके आय से 209 पर्सेंट अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है. ब्यूरो ने जयपुर के वैशाली नगर, विद्यानगर, सांगानेर, राजस्थान में भरतपुर और उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद और अलीगढ़ में काफी सारी संपत्ति का खुलासा किया है. 

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बताया कि अभी तक साढ़े छह करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है. जांच अभी भी जारी है. ब्यूरो का कहना है कि आरोपी ने अपनी सारी संपत्तियां रिश्तेदारों के नाम से खरीदी हुई हैं. सभी की जांच की जा रही है. 

Advertisement

एंटी करप्शन ब्यूरो के DG डॉक्टर रवि प्रकाश मेहराड़  ने कहा, 

DTO संजय शर्मा के घर पर पत्नी और बच्चों समेत 10 बैंक खाते हैं. तीन बैंक लॉकर भी हैं. इनके अलावा बड़ी संख्या में जमीन से जुड़े दस्तावेज़ और सोना-चांदी मिला है. मामले की जांच फिलहाल जारी है.

ASP भाग चंद मीणा ने बताया कि DTO के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो को लगातार शिकायतें मिल रही थीं. संजय शर्मा का परिवार यूरोप, अमेरिका, कजाकिस्तान का दौरा कर रहा था. इसकी वजह से केंद्रीय एजेंसियों ने उनके बारे में अवैध संपत्ति इकट्ठा होने का इनपुट दिया था. आरोपी डीटीओ के आलीशान लाइफस्टाइल की भी जांच की जा रही है.

Advertisement

बताया गया कि संजय शर्मा का एक बेटा और एक बेटी है. बेटा अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है. बेटी सिंधिया स्कूल ग्वालियर से पढ़ाई करने के बाद कजाकिस्तान से MBBS पास करके आई है. शर्मा ने शहर के बड़े जूलर्स में भी निवेश किया हुआ है.जूलर के शोरूम की भी जांच की जा रही है. मुरादाबाद में 25 बीघा ज़मीन मिली है. वहीं उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी ज़मीन और मकान के डॉक्यूमेंट मिले हैं,

वीडियो: जामा मस्जिद इलाके में 'निहारी की प्लेट' पर अनकहा सच खुला!

Advertisement