एक IIT बॉम्बे ग्रेजुएट (IIT Bombay graduate) ने मेटा (Meta) का 9.5 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया है. कंपनी केवल कुछ ही रिसर्चर को ये पैकेज ऑफर कर रह थी जिसमें से ऋषभ अग्रवाल भी एक थे. लेकिन इन्होंने वो रास्ता चुना जो किसी ने नहीं चुना. रॉबर्ट फ्रॉस्ट की भाषा में कहें तो ‘द रोड नॉट टेकन’. X पर एक वायरल पोस्ट के बाद ऋषभ अब चर्चा में हैं. ऋषभ ने भी इस पोस्ट को रीशेयर किया और बताया कि मेटा ने उन्हें जो जॉब पैकेज दिया था वो 1 मिलियन डॉलर (9.5 करोड़) से ज्यादा का था.
IIT बॉम्बे ग्रेजुएट ने ठुकराया मेटा का 9.5 करोड़ का ऑफर, वजह है हैरान करनेवाली
एक IIT Bombay graduate ने मेटा का 1 मिलियन डॉलर का ऑफर ठुकरा दिया. X पर एक वायरल पोस्ट के बाद ये बात सामने आई. अब उन्होंने अपना खुद का AI स्टार्टअप खोला है जो AI साइंटिस्ट बनाने पर काम कर रहा है. उन्होंने Google के साथ भी काम किया है.


विकास नाम के यूजर ने X पर पोस्ट किया. पोस्ट में दावा किया गया कि ऋषभ की JEE एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 33 आई थी. वो मेटा में रिसर्चर की तौर पर काम करते थे. कंपनी ने फिर AI में इन्वेस्ट करना शुरू किया. जिसके बाद केवल चुनिंदा लोगों को AI स्टार्टअप के लिए ऑफर दिया गया. रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी एक एम्प्लॉई को करोड़ों रुपये देने वाली थी. इसी कड़ी में ऋषभ को भी ये ऑफर मिला. लेकिन उन्होंने मेटा जैसी बड़ी कंपनी का 1 मिलियन डॉलर का ऑफर ठुकरा दिया.
मेटा में ऋषभ ने केवल पांच ही महीने काम किए हैं. उन्होंने मेटा के अलावा AI डेवेलप करने वाली बड़ी कंपनियों में भी काम किया है जिनमें Google brain, Deep minds और Waymo शामिल है.
ये भी पढ़ें: Meta ने जिस बंदे को ₹13 लाख करोड़ में हायर किया, उसके ऐप ने आते ही माहौल बिगाड़ दिया
खुद का AI स्टार्टअप बनायाकुछ महीने मेटा सुपरइनटेलीजेंस (Meta Superintelligence) में काम करने के बाद उन्होंने पीरिऑडिक लैब्स (Periodic Labs) में फॉउन्डिंग मेंबर के तौर पर ज्वाइन किया. ये उनका खुद का AI स्टार्टअप है.
इस स्टार्टअप के ज़रिए वो AI साइंटिस्ट बनाने में लगे हैं जो आगे चलकर असली दुनिया से जुड़ी चीज़ों को समझ और जान सके. ये स्टार्टअप फिजिक्स और मेडिसिन की फील्ड में काम करता है. पोस्ट के मुताबिक, अमेज़न के मालिक जेफ़ बेज़ोस और NVIDIA जैसी दिग्गज कंपनियां इस स्टार्टअप को सपोर्ट करती हैं.

पोस्ट वायरल हुआ तो कई लोगों के कमेंट भी आए. कुछ यूजर ने उन्हें बधाई दी और लिखा कि बहुत कम लोग ऐसा कर पाते हैं. कुछ ने जिज्ञासा दिखाई कि वो किस प्रजेक्ट पर काम कर रहे हैं.
वीडियो: CBSE पोर्टल हैक करने वाले निसर्ग अधिकारी को IIT कानपुर से मिला ऑफर, बनेंगे इंटेलिजेंस इंजीनियर
















