राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने बांग्लादेश में हिंदुओं (Hindus in Bangladesh) की परिस्थितियों पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेश के सारे हिंदू एक साथ आकर अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे, तो उन्हें पूरी दुनिया के हिंदुओं का सपोर्ट मिलेगा.
बांग्लादश के सवा करोड़ हिंदुओं को कब मिलेगा दुनिया भर का हिंदू सपोर्ट? RSS चीफ मोहन भागवत ने बताया
भारत विरोधी और कट्टरपंथी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा में बढ़ोतरी देखी गई है. अब Mohan Bhagwat ने Bangladesh के Hindu नागरिकों को मैसेज दिया है.
.webp?width=360)

8 फरवरी 2026 को मोहन भागवत ने ये बात मुंबई स्थित वर्ली के नेहरू सेंटर में RSS की स्थापना के 100 साल मनाने के लिए ‘संघ यात्रा के 100 साल: नए क्षितिज’ नाम से आयोजित दो-दिवसीय व्याख्यानमाला में कही. येे आरएसएस का एक लेक्चर कार्यक्रम था.
अपने भाषण के दौरान RSS चीफ ने कहा,
बांग्लादेश में अब भी सवा करोड़ हिंदू हैं. अगर वे एक हो जाते हैं तो वहां की राजनीति का उपयोग अपनी भलाई के लिए कर सकते हैं. अपनी सुरक्षा के लिए कर सकते हैं. लेकिन एक होना पड़ेगा. सौभाग्य है कि इस बार उन्होंने तय किया कि वे भागेंगे नहीं. वे वहीं रहेंगे और लड़ेंगे. यह तो तय कर लिया. अब लड़ेंगे तो फिर उनका एक होना आवश्यक रहेगा.
उन्होंने आगे कहा,
वे जितना जल्दी (एक) हो जाएंगे, बांग्लादेश में आज जितनी भी संख्या है, उसके साथ वे अपनी स्थिति को और बेहतर बना सकते हैं. इसके लिए हम अपनी मर्यादा में यहां रहकर जो कुछ कर सकते हैं या दुनिया भर के हिंदू अपनी-अपनी जगह पर जो कुछ कर सकते हैं, वो सब उनके लिए करेंगे. इतनी गारंटी मैं दे सकता हूं. लेकिन पहले समाज का बल खड़ा होना चाहिए.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ महीनों में, भारत विरोधी और कट्टरपंथी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा में बढ़ोतरी देखी गई है. अशांति तब बढ़ी थी जब वहां की निर्वासित प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाए जाने के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे.
बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय चुनाव हैं. शेख हसीना को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद देश की सरकार चुनने के लिए यह पहला चुनाव है. दी हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 दिसंबर 2025 को चुनाव की घोषणा के बाद से कम से कम 15 राजनेताओं की हत्या हुई है. देश में हिंदुओं को भी निशाना बनाया गया, जिनमें हिंसक भीड़ ने उनकी हत्या कर दी.
अवैध इमिग्रेशन पर क्या बोले भागवत?RSS चीफ ने अपने संबोधन में बांग्लादेशी हिंदुओं के अलावा भारत की जनसंख्या स्थिति पर भी बोला. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने भारत में बदलती जनसंख्या की स्थिति को संभालने के लिए काफी कुछ नहीं किया. उन्होंने इस बदलाव के पीछे तीन वजह बताईं- मतांतरण (धर्मांतरण), घुसपैठ और जन्म दर. उन्होंने कहा,
सरकार ने पहले जनसंख्या में बदलावों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. 3-4 वर्ष पहले तक कोई विशेष प्रयास हुआ नहीं था. 3-4 वर्षों से प्रयास चल रहे हैं और धीरे-धीरे वे आगे बढ़ रहे हैं, तो वे विफल नहीं होंगे. हमें ऐसा लगता है.
उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अब कमजोर नहीं किया जा सकता. भारत को अब तोड़ा नहीं जा सकता. जो लोग भारत को तोड़ने की कोशिश करेंगे, वे खुद टूट जाएंगे.
वीडियो: विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत- 'भारत की सुरक्षा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता'













.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)


