The Lallantop

घर के बाहर खेलने गई 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

ये मामला बिहार के दरभंगा जिले का है. आरोपी की पहचान विकास महतो के तौर पर हुई है.

Advertisement
post-main-image
दरभंगा में 6 साल की बच्ची के साथ रेप कर हत्या. (फोटो- इंडिया टुडे)

बिहार में एक 6 साल की बच्ची के रेप और हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना गांव के एक तालाब के पास हुई. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस घटना की वजह से ग्रामीणों में काफी गुस्सा है, इसलिए गांव में पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये मामला बिहार के दरभंगा जिले का है. वहीं, आरोपी की पहचान विकास महतो के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े प्रह्लाद कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची बीती शाम अपने घर से बाहर खेलने गई थी. लेकिन घर नहीं लौटी. उसके साथ उसकी दो सहेलियां और भी थीं, जिनकी उम्र 6 से 7 साल बताई जा रही है.  

पुलिस ने घटना के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची बीती शाम से लापता थी. परिजनों ने मामले की सूचना विश्वविद्यालय प्रांगण पुलिस स्टेशन को दी. साथ ही रातभर उसे खोजने का प्रयास किया. बच्ची के लापता होने की खबर सुनकर गांव वाले भी उसे खोजने निकल पड़े.

Advertisement

इस दौरान सुबह के समय कुछ ग्रामीणों को तालाब के पास कुत्तों को भौंकने की आवाज सुनाई दी. जब लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्हें तालाब के किनारे खून से लथपथ बच्ची की लाश मिली. पुलिस ने फौरन लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. पुलिस ने उन बच्चियों से भी बात की, जो मृतक बच्ची के साथ खेलने गई थीं. चश्मदीद बच्चियों ने पुलिस को आरोपी के बारे में बताया. जिसके बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के समय आरोपी की शर्ट पर खून के निशान भी मिले.

मामले पर जानकारी देते हुए दरभंगा SSP जगन्नाथ रेड्डी ने बताया,

Advertisement

'यहां एक 6 साल की बच्ची का शव मिला है. जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, मामले की आगे की जांच की जा रही है.'

वहीं, ग्रामीणों ने आरोपी के लिए फांसी की मांग की है. साथ ही गांव वाले सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में बच्चों से लेकर बड़ों तक, सब लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जैश आतंकी की स्पीच वायरल

पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. वहीं, ग्रामीणों को न्याय का आश्वासन दे रही है.

वीडियो: सूरजकुंड मेले में झूला टूट कर गिरा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

Advertisement