अयोध्या के राम मंदिर में ‘दान चोरी’ मामले पर विवाद बढ़ने के बाद चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के महासचिव थे. उनके साथ ट्रस्ट के एक दूसरे सदस्य अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया है (Ram Mandir trust chief Champat Rai resigns). सूत्रों ने इंडिया टुडे को यह जानकारी दी है. इस मामले में पुलिस पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. चंपत राय पर भी मंदिर के चढ़ावे में चोरी, पैसों की हेराफेरी और जमीन खरीद में घोटाले के बेहद गंभीर आरोप लगे हैं.
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, चंदा चोरी जांच के बीच राम मंदिर ट्रस्ट छोड़ा
Ram Mandir trust chief Champat Rai resigns: राम मंदिर चढ़ावा चोरी और घोटाला मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. इस मामले में पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.


इस मामले में गुरुवार, 25 जून को पहली FIR दर्ज की गई. राम मंदिर ट्रस्ट की शिकायत और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की सिफारिश के बाद पुलिस ने आठ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी. इनमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, रमाशंकर यादव (टिन्नू), सुभाष. करुणेश पांडे और लवकुश मिश्रा का नाम शामिल है.
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305, 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(ए) के तहत आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप
समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. ‘X’ पर उन्होंने लिखा,
“जनता कह रही है कि पहले SIT के बहाने सारे सबूत साफ कर दिये गये होंगे और ये निश्चित कर लिया गया होगा कि किन बड़ी मछलियों को बचाना है और किसको फंसाना है, उसके बाद FIR हो रही है. लगता है SIT को पहले रिपोर्ट बनाकर दे दी गई होगी और उसके हिसाब से जांच की गई होगी मतलब निष्कर्ष पहले निकाल लिया गया होगा.”
ये भी पढ़ें: 'बड़ी मछलियों को बचा लिया... ', राम मंदिर दान चोरी मामले में कार्रवाई पर बोले अखिलेश यादव
अनुकल्प और लवकुश नोटों की गिनती काम काम करते थे. सुभाष काउंटिंग इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इनमें सबसे चर्चित नाम टिन्नू यादव का है, जो ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी हैं. हालांकि, FIR में चंपत राय का नाम शामिल नहीं है. हालांकि, अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
वीडियो: अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: ट्रस्ट की FIR के बाद 3 गिरफ्तार, अखिलेश-संजय सिंह ने दागे सवाल

















