The Lallantop

राजस्थान की बनास नदी में डूबे 11 दोस्त, 8 की मौत हो गई

मंगलवार की सुबह 11 दोस्तों का एक ग्रुप पिकनिक बनाने टोंक की बनास नदी पहुंचा था. इस दौरान वैष्णो देवी मंदिर के पास नहाते समय कई के डूबने की खबर आई. आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी.

Advertisement
post-main-image
आठ लोगों की मौत के बाद सआदत अस्पताल टोंक में उमड़ी भीड़. (तस्वीर : इंडिया टुडे)
author-image
शरत कुमार

राजस्थान के टोंक में आठ दोस्तों की बनास नदी में डूबने से मौत हो गई. यहां 11 लोगों का एक ग्रुप पिकनिक मनाने आया था. सभी नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान हादसा हो गया. खबर लिखे जाने तक युवकों के डूबने की वजह पता नहीं चल सकी. हादसे में जिंदा बचे तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े शरत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार की सुबह 11 दोस्तों का एक ग्रुप पिकनिक बनाने टोंक की बनास नदी पहुंचा था. इस दौरान वैष्णो देवी मंदिर के पास नहाते समय कई के डूबने की खबर आई. आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी.

सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू टीम की मदद से सभी लोगों को नदी से बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने आठ को मृत घोषित कर दिया. तीन को बचा लिया गया है. उनका इलाज सआदत अस्पताल टोंक में चल रहा है.

Advertisement

इस बीच घटना से जुड़े कुछ विजुअल सामने आये हैं जिनमें अस्पताल के बाहर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हैं. इस दौरान पुलिसकर्मी गुस्साये लोगों की भीड़ को शांत कराते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें - गांव में मानव अंग लेकर नाचते नज़र आए 'साधु', वीडियो देख सिहर गए लोग

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकनिक बनाने आए सभी लोग जयपुर के निवासी थे. वहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा,

Advertisement

“टोंक जिले में स्थित बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति!”

पुलिस ने सभी युवकों की उम्र 25 से 30 साल बताई है. उसने बताया कि अभी घटना के कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस कारणों की जांच कर रही है.

वीडियो: राजा रघुवंशी के भाई ने सोनम और राज के अफेयर पर क्या कहा?

Advertisement