The Lallantop

दुकानदार ने बच्ची को दी बारूद से भरी टॉफी, चबाते ही मुंह में हुआ तेज धमाका

ये घटना Rajasthan के Alwar जिले की है. आरोप है कि दुकानदार ने तीन साल की बच्ची को बारूद से भरी टॉफी दे दी. जैसे ही उसने टॉफी को मुंह में डालकर चबाया तो तेज विस्फोट हो गया.

Advertisement
post-main-image
तीन साल की अक्षु का इलाज चल रहा है. (फोटो: आजतक)
author-image
हिमांशु शर्मा

राजस्थान के अलवर जिले में एक बच्ची के मुंह में तेज विस्फोट हो गया. धमाका इतनी तेज था कि बच्ची का गाल और जबड़ा बुरी तरह से फट गया. आरोप है कि दुकानदार ने उसे बारूद से भरी टॉफी दे दी थी. जैसे ही उसने टॉफी को मुंह में डालकर चबाया तो तेज विस्फोट हो गया. घायल बच्ची को अलवर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी सर्जरी की गई है. बच्ची का इलाज जारी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौकी बास गांव का है. पुलिस ने बताया कि अक्षु (3) अपनी बड़ी बहन अहाना (6) के साथ गांव की ही एक किराना दुकान पर टॉफी लेने गई थी. आरोप है कि दुकानदार सुदील ने टॉफी की जगह बारूद से भरी एक टॉफी बच्ची को दे दी. जैसे ही अक्षु ने उसे मुंह में डालकर चबाया तो मुंह में एक तेज विस्फोट हो गया. बच्ची खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी.

परिजन उसे लेकर तुरंत अलवर के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की. डॉक्टरों के मुताबिक, ऑपरेशन सफल रहा है और बच्ची की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 7 साल के बच्चे ने रास्ते में पड़ा पटाखा मुंह में डाला, धमाके से चेहरा फट गया, दर्दनाक मौत

इस मामले में बच्ची की चाची निकिता की रिपोर्ट पर रामगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया है. SHO विजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL जांच और विशेषज्ञों की राय ली जा रही है. वहीं, आरोपी ने बताया कि धमाके के बाद बच्ची सड़क पर गिर गई थी और कोल्ड ड्रिंक की बोतल टूट गई. दुकानदार का दावा है कि उसी कांच से बच्ची को चोट आई है.

हालांकि, बच्ची के जबड़े और मुंह की हालत विस्फोट की तरफ साफ इशारा कर रही है. रामगढ़ के DSP पिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने दुकानदार के बयान दर्ज कर लिए हैं.

Advertisement

वीडियो: Gujarat की पटाखा फैक्ट्री में ऐसा धमाका हुआ कि 20 लोगों की चली गई जान

Advertisement