The Lallantop

राजा रघुवंशी को जिस हथियार से मारा गया उसकी तस्वीर सामने आई

राजा रघुवंशी की जिस धारदार हथियार से हत्या की गई थी, उसकी पहली तस्वीर सामने आई है. पुलिस ने क्राइम सीन से हथियार को बरामद किया था. राजा का शव 2 जून को एक गहरी खाई से बरामद किया था.

Advertisement
post-main-image
राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद (Photo: India Today)

सोनम और उसके तीन साथियों ने राजा रघुवंशी को जिस हथियार (दाओ) से मारा था, उसकी पहली तस्वीर सामने आई है. पुलिस ने क्राइम सीन से हथियार को बरामद किया था. इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से ये हथियार खरीदा था. राजा पर इससे कई वार किए गए थे. सबसे पहला वार आरोपी विशाल ने किया था. रिपोर्ट के मुताबिक राजा ने इस दौरान अपने आपको बचाने की बहुत कोशिश की. इस वजह से आरोपी आकाश के शर्ट पर खून के धब्बे लगे थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हथियार से वार करने के बाद शव को खाई में फेंक दिया गया था. राजा के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके सिर पर चोट के गहरे निशान मिले थे. रिपोर्ट में बताया गया था कि इस चोट की वजह से राजा की मौत हुई थी.  

खाई से मिला था राजा का शव

राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी. इसके बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां से वो रहस्यमय तरीके से ‘लापता’ हो गए. 24 मई को उनकी स्कूटी लावारिस हालत में शिलॉन्ग से सोहरा जाने वाली सड़क पर मिली थी. इसके कुछ दिन बाद 2 जून को पुलिस ने वेई सावडोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद किया. 

Advertisement
murder weapon
राजा रघुवंशी की हत्या इस हथियार से की गई थी (Photo: India Today)

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि राजा की पत्नी सोनम और उसके कथित ‘प्रेमी’ राज कुशवाहा ने राजा की हत्या करवाई है. इसके लिए राज कुशवाहा ने तीन लोगों आकाश, आनंद और विशाल को मेघालय भेजा था. तीनों ने सोनम के साथ मिलकर धारदार हथियार से राजा की हत्या की और शव खाई में फेंक दिया. हत्या के बाद सोनम 'गायब' हो गई लेकिन जैसे ही राजा का शव बरामद हुआ और हत्याकांड से जुड़े आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू की, तो सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई. 

हत्याकांड से जुड़े सभी 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. 

शिलॉन्ग पुलिस के मुताबिक, सोनम राज कुशवाहा से प्यार करती थी लेकिन परिवार के दबाव में आकर उसने राजा से शादी की थी. इसके बाद ही राज और सोनम ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची.  

Advertisement

वीडियो: सोनम के साथ सफर करने वाली उजाला यादव ने क्या खुलासा कर दिया?

Advertisement