The Lallantop

सोनम ने रची थी एक और मर्डर की साजिश, परिवार को चकमा देने के लिए बनाया था ये प्लान

मेघालय पुलिस ने कहा है कि Sonam Raghuvanshi और Raj Kushwaha ने स्वीकार कर लिया है कि वो इस साजिश में शामिल थे. लेकिन वो दोनों एक-दूसरे पर उंगली उठा रहे हैं. कुछ और साजिशों से भी पर्दा हटा है.

Advertisement
post-main-image
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नई जानकारी सामने आई है. (तस्वीर: इंडिया टुडे)

राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder) के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मेघालय पुलिस ने कहा है कि राजा की हत्या से पहले आरोपी राज कुशवाहा ने सोनम की फर्जी मौत की योजना बनाई थी. पुलिस का कहना है कि फरवरी महीने में राज एक साजिश रचने की तैयारी में था. इसके तहत सोनम को गायब कर किसी और की लाश को जलाकर उसे सोनम का शव बताना था. ताकि, सबको लगे कि सोनम मर चुकी है और राजा से उसकी शादी न हो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि इस योजना का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा था. इसमें सोनम रघुवंशी भी शामिल थी. उनको इस प्लानिंग में सफलता नहीं मिली, इसके बाद उन्होंने राजा रघुवंशी को हनीमून के बहाने मेघालय ले जाकर हत्या करने की योजना बनाई. इसमें उन्होंने तीन अन्य लोगों को भी शामिल किया.

फर्जी मौत की प्लानिंग

Advertisement

ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सेम ने कहा कि इंदौर में राजा और सोनम की शादी से पहले ही एक योजना बनाई गई थी. उन्होंने कहा,

वो फरवरी के महीने में ही सोनम को गायब करने के तरीके सोच रहे थे. एक योजना ऐसी थी, कुछ ऐसा किया जाए कि लोगों को लगे कि सोनम नदी में बह गई. एक और प्लान था कि किसी और को मार दिया जाए और उसका शव जला दिया जाए. इसके बाद दावा किया जाए कि वो शव सोनम का है. लेकिन ये सारी योजनाएं कामयाब नहीं हुईं.

सोनम ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि राजा से शादी करने के लिए उसे मजबूर किया गया था. इसलिए उसने अपने पति की हत्या की योजना में राज का साथ दिया. 

Advertisement
राजा रघुवंशी की हत्या के तीन प्रयास

पुलिस ने कहा है कि राज और सोनम ने जिन तीन लोगों को राजा की हत्या का जिम्मा दिया था, उन्होंने मेघालय से पहले भी हत्या की कोशिश की थी. उन्होंने गुवाहाटी और मेघालय में तीन बार राजा की हत्या की कोशिश की. अंत में मेघालय के एक सुनसान इलाके में उनकी जान ले ली गई. इस हत्याकांड में आनंद, विशाल और आकाश भी शामिल थे. 2 जून को उनका शव बरामद हुआ. 

ये भी पढ़ें: सोनम पर शक कब हुआ? जब पुलिस को मिला मंगलसूत्र, DGP ने अब सुनाई 'असल' कहानी

'एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं सोनम और राजा'

मेघालय के DIG डेविस मारक ने कहा कि सोनम और राज ने स्वीकार कर लिया है कि वो इस साजिश में शामिल थे. लेकिन वो दोनों एक-दूसरे पर उंगली उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सोनम ने अफसोस जताया है, लेकिन ये सच है या कोई नाटक, ये अभी पता नहीं चल पाया है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: मेघालय पुलिस के नए खुलासे, सोनम और राजा के भाइयों ने साथ में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Advertisement