The Lallantop

'दयनीय वीडियो मत बनाओ, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो', PM मोदी के वीडियो पर बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi on PM Modi Video: राहुल गांधी ने पीएम मोदी के वीडियो मैसेज पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि छात्रों का अपमान मत कीजिए, उनकी मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो, इसपर ध्यान दीजिए. उन्होंने छात्रों से माफ़ी मांगने की भी बात कही.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के वीडियो मैसेज को 'पैथेटिक' कहा है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश को छात्रों के अपमान के रूप में बताया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने NEET पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और कड़ी सजा के प्रावधानों के लिए कैबिनेट में चर्चा कराने की बात कही थी।
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त कर दी है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो मैसेज को ‘दयनीय’ (pathetic) बताया है. उन्होंने साफ कहा कि छात्रों का अपमान मत करिए. उन्होंने फिर दोहराया कि छात्रों की मांग है- ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा’, इसपर ध्यान दीजिए. 23 जुलाई की रात को 11 बजकर 52 मिनट पर प्रधानमंत्री ने अपने X हैंडल से देश के नाम एक वीडियो मैसेज शेयर किया था. इसी पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है. 

Advertisement
राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने 23-24 जुलाई की दरमियानी देर रात 1 बजकर 1 मिनट पर X हैंडल से एक पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, 

‘मोदी जी छात्रों की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. वे बेहद समझदार हैं. कृपया ये दयनीय वीडियो बनाकर छात्रों का अपमान मत कीजिए.’

Advertisement
RAHULGANDHI
राहुल गांधी का पोस्ट. 

राहुल गांधी ने तीन बिंदुओं में बताया कि प्रधानमंत्री को क्या करना चाहिए. उन्होंने लिखा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करिए, जिन्होंने छात्रों को मारा है उन्हें सज़ा दीजिए और छात्रों से माफ़ी मांगिए.  

PM मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री ने 24 जुलाई को एक वीडियो जारी कर बताया कि आज की कैबिनेट मीटिंग में कुछ कड़े फैसले लिए जाएंगे. वीडियो में NEET पेपर लीक पर बोले, 

‘सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों के एग्जाम का प्रबंध किया. और 19 तारीख को रिजल्ट भी आ गया. लेकिन हम वहां पर संतोष करने वाले लोगों में से नहीं हैं. और इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे. फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के साथ इस मुद्दे पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी. जिसके बाद जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा.’ 

Advertisement

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा के हाथों किया अन्न ग्रहण

उनके इस मैसेज पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दिपके ने तंज के साथ एक फोटो पोस्ट किया. पार्टी के हैंडल से भी एक पोस्ट किया गया. वीडियो रीशेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘युवाओं ने अपनी पहली सीढ़ी चढ़ी है, पर अभी न्याय नहीं मिला है, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मिलना चाहिए.’ 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है. एक बड़ा अपडेट ये है कि सोशल एक्टिविस्ट और इस प्रदर्शन को लीड करने वाले सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल ख़त्म कर दी है. सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की अपील पर अपना अनशन तोड़ा है. 

वीडियो: प्रधानमंत्री मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान पर क्या कहा?

Advertisement