The Lallantop

15 दिसंबर को होगा संसद का 'IPL', एक ही टीम से खेलेंगे BJP और विपक्षी सांसद

रविवार को नेशनल स्टेडियम में स्पीकर 11 और चेयरमैन 11 के बीच मैच होने वाला है. स्पीकर 11 मतलब लोकसभा सांसदों की टीम और चेयरमैन 11 मतलब राज्यसभा सांसदों की टीम. संसद के दोनों सदनों के बीच यह मैच खेला जाएगा. एंटी-ड्रग और टीबी फ्री इंडिया के बैनर तले यह मैच होना है

Advertisement
post-main-image
राजनीतिज्ञों का क्रिकेट मैच: क्या राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी खेलेंगे? (फोटो- इंडिया टुडे)

राजनीति का IPL होने वाला है. धुर विरोधी एक साथ एक टीम के लिए क्रिकेट खेलने मैदान में उतरने वाले हैं. संसद में एक दूसरे के विरोधी ख़ेमे में बैठने वाले ये नेतागण क्रिकेट के मैदान में एक दूसरे के साथ साझेदारी करने वाले हैं. तारीख होगी 15 दिसंबर.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, रविवार को नेशनल स्टेडियम में ‘स्पीकर 11’ और ‘चेयरमैन 11’ के बीच मैच होने वाला है. स्पीकर 11 मतलब लोकसभा सांसदों की टीम और चेयरमैन 11 मतलब राज्यसभा सांसदों की टीम. यानी संसद के दोनों सदनों के बीच यह मैच खेला जाएगा. एंटी-ड्रग और टीबी फ्री इंडिया के बैनर तले यह मैच होना है. यह काम होने जा रहा है बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के आइडिया से, जो केंद्र सरकार में खेल मंत्री रहे हैं. अनुराग ठाकुर क्रिकेट प्रेमी हैं. उन्होंने कहा है कि इस मैच में लोकसभा टीम से खेलने के लिए राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भी न्योता भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें - दिल्ली चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन को लेकर आया केजरीवाल का बयान, BJP वालों ने ध्यान से सुना होगा!

Advertisement

अनुराग ठाकुर का यह प्रस्ताव संसद में भी चर्चा का विषय बना. मैच के लिए सभी सांसदों को खुला आमंत्रण है. और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि राहुल गांधी भी खेलने आ सकते हैं. हालांकि, संसद में पक्ष और विपक्ष के बीच जैसा माहौल बना है उसे देख कर इसकी उम्मीद कम ही है.

स्पीकर 11

इस टीम में खुद अनुराग ठाकुर होंगे. इंडिया टुडे से जुड़ीं मौसमी सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग के अलावा BJP की तरफ से किरेन रिजिजू, मनोज तिवारी, कमलेश पासवान स्पीकर 11 का हिस्सा होंगे. वहीं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, दीपेंद्र हुड्डा खेल सकते हैं. इसके अलावा TMC सांसद यूसुफ पठान के खेलने की भी संभावना जताई जा रही है.

चेयरमैन 11

वहीं राज्यसभा सांसदों की टीम की कमान संभालेंगे राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी. उनके अलवा मिलिंद देवड़ा (BJP), संजय झा (JDU), शक्ति सिंह गोहिल (कांग्रेस), राघव चड्ढा (AAP), डेरेक ओ ब्रायन (TMC) और नीरज शेखर (BJP) चेयरमैन 11 से खेलेंगे.

Advertisement

अब ये देखना दिलचस्प होगा क्या राहुल और अखिलेश भी इस मैच को खेलने आते हैं. शायद, वो राहत इंदौरी के इस शेर को गुनगुनाते मैदान में हाज़िर हो जाएं- 

मैं आ कर दुश्मनों में बस गया हूँ
यहां हमदर्द हैं दो-चार मेरे

यह मैच सुबह साढ़े 9 बजे से खेला जाएगा. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इसका उद्धघाटन करेंगे. 

वीडियो: Sanjay Singh और Jagdeep Dhankhar के बीच बहस हुई तो JP Nadda ने क्या कह दिया?

Advertisement