The Lallantop

एयरपोर्ट पर चलती फ्लाइट में युवक ने खोला इमरजेंसी EXIT गेट, 231 यात्री सवार थे

UAE Sharjah to Chennai Flight: जब फ्लाइट टैक्सीवे रनवे और टर्मिनल को जोड़ने वाले तय रास्ते पर आगे बढ़ रहा थी. तभी एक 34 साल के युवक ने इमरजेंसी एग्जिट दरवाजों में से एक को खोल दिया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
post-main-image
शख्स ने एयर अरेबिया की फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोल दिया. (सांकेतिक तस्वीर: instagram.com/aaichennaiairport)

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया. फ्लाइट टैक्सीवे पर आगे बढ़ रही थी, तभी एक यात्री ने अचानक इमरजेंसी गेट खोल दिया. फ्लाइट में सवार लोग घबरा गए, लेकिन पायलट ने अपनी सूझबूझ से फ्लाइट को फौरन रोक दिया. इसके बाद पायलट ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना रविवार, 3 मई की सुबह की है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह से चेन्नई पहुंची एयर अरेबिया की एक फ्लाइट में यह हादसा हुआ. उस समय फ्लाइट में 231 यात्री मौजूद थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जब फ्लाइट टैक्सीवे रनवे और टर्मिनल को जोड़ने वाले तय रास्ते पर आगे बढ़ रहा थी. तभी पुदुकोट्टई के रहने वाले एक 34 साल के युवक ने इमरजेंसी एग्जिट दरवाजों में से एक को खोल दिया.

पायलट ने खतरे को भांपते हुए फौरन फ्लाइट को टैक्सी पार्किंग एरिया में रोक दिया. उसने पूरे वाकये की जानकारी अधिकारियों को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानी CISF के जवान मौके पर पहुंचे. साथ में बम डिस्पोजल स्क्वायड और हथियारबंद दस्ता भी मौके पर आ गया.

Advertisement

CISF के अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया. फ्लाइट के पायलट ने इस मामले में औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है. अधिकारी उस यात्री से पूछताछ कर रहे हैं. उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: पत्नी की मौत पर फूट-फूटकर रोया, जांच में पति ही हत्या का आरोपी निकला

कुछ महीने पहले भी ऐसा ही एक हादसा वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ था. जहां एक युवक ने फ्लाइट की लैंडिंग से ठीक पहले इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की. घटना उस समय हुई, जब फ्लाइट एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड करने वाली थी.

Advertisement

हालांकि, इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. आरोपी को पकड़कर CISF के हवाले कर दिया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसके ऊपर ‘भूत का साया’ है. बाद में उसने कहा कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक बटन दबाने से विमान का दरवाजा खुल जाएगा.

वीडियो: मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप किसने लगाया?

Advertisement