The Lallantop

दुश्मन 1000 KM दूर हो तो भी नहीं बचेगा, भारत की LRLACM मिसाइल का टेस्ट सफल

LRLACM ऐसी क्रूज मिसाइल है, जिसे लंबी दूरी के जमीनी टारगेट पर सटीक हमला करने के लिए बनाया जाता है. यह 1,000 किलोमीटर दूर बने दुश्मन के ठिकानों को भी निशाना बना सकती है.

Advertisement
post-main-image
भारत ने लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LRLACM) की सफल टेस्टिंग की है. (DRDO)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से पूरी तरह से स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LRLACM) का सफल परीक्षण किया है जो 1000 किलोमीटर तक के टारगेट पर सटीक हमला करने में सक्षम है।
  • इस परीक्षण का कारण भारत की लंबी दूरी तक सटीक हवाई हमले की क्षमता को बढ़ाना है, जिसे DRDO ने भारतीय पार्टनर्स के साथ मिलकर स्वदेशी तकनीक से विकसित किया है।
  • इस सफलता के बाद भारत की सैन्य स्ट्राइक क्षमता बढ़ेगी और रक्षा मंत्रालय ने परीक्षण टीम को बधाई दी है, जिससे आगे परीक्षण और विकास गतिविधियाँ जारी रहेंगी।

भारत ने लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LRLACM) की सफल टेस्टिंग की है. इसे पूरी तरह से भारत में ही विकसित किया गया है. यानी स्वदेशी. इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की भारत की क्षमता और मजबूत हो गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1000 किलोमीटर तक के टार्गेट की खैर नहीं

LRLACM ऐसी क्रूज मिसाइल है, जिसे लंबी दूरी के जमीनी टारगेट पर सटीक हमला करने के लिए बनाया जाता है. यह 1,000 किलोमीटर दूर बने दुश्मन के ठिकानों को भी निशाना बना सकती है. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह टेस्टिंग ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया. इस दौरान क्रूज मिसाइल ने अपने सारे टारगेट हिट किए.

Advertisement

DRDO ने भारतीय पार्टनर्स के साथ मिलकर बनाया

LRLACM पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से विकसित की गई मिसाइल है. इसका सब-सिस्टम DRDO ने अपने भारतीय पार्टनर्स के साथ मिल कर तैयार किया है. बेंगलुरु में एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADE) इस प्रोजेक्ट की नोडल लैब है.

DRDO
एक्स

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने LRLACM के सफल परीक्षण पर DRDO टीम और उसके पार्टनर्स को बधाई दी है. DRDO के प्रेसीडेंट राजेश कुमार सिंह ने लॉन्चिंग के दौरान सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग की. उन्होंने सफल लॉन्चिंग में शामिल टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी. 

क्रूज मिसाइल क्या होती है?

क्रूज मिसाइल जेट इंजन से चलती है. ये कम ऊंचाई पर उड़ती है और रास्ता बदल सकती है. इसके पास रडार से बचने की क्षमता होती है. साथ ही अपने टारगेट पर सटीक हमला कर सकती है. इस मिसाइल के पास डीप स्ट्राइक की क्षमता होती है. यानी दुश्मनों की सीमा के अंदर मौजूद सैन्य ठिकानों जैसे एयरबेस, मिसाइल लॉन्च साइट, रडार स्टेशन, मिलिट्री हेडक्वार्टर, कमांड-कंट्रोल सेंटर पर दूर से सटीक हमला कर सकती है.

वीडियो: भारत ने किया सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का परीक्षण, जानें खूबियां

Advertisement