उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक तेज रफ्तार कार ने नौ लोगों को टक्कर मार दी (Raebareli Accident). इस हादसे में चार लड़कियों की मौत हो गई है, जबकि पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ. बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां भंडारे का प्रसाद लेकर पैदल ही घर जा रही थीं.
यूपी में तेज रफ्तार कार ने 8 को रौंदा, 4 लड़कियों की दर्दनाक मौत, चार की हालत गंभीर
Raebareli Accident: यह हादसा रायबरेली के निर्माणाधीन Ganga Expressway पर हुआ. इस हादसे में चार लड़कियों की मौत हो गई है, जबकि पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है.


आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा 8 फरवरी की देर रात जगतपुर थाना क्षेत्र में चूली गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि लड़कियां निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे से होकर पैदल घर जा रही थीं. तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने आकर टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि हिमांशी (23) और शालिनी (22) नाम की दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रश्मी (14) और आसमा (22) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
इस हादसे में रिया पटेल (14), प्रिया पटेल (12), साधना (9), मीना (22) और रेशमा (14) घायल हुई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.
घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर तथा पुलिस अधीक्षक (SP) रवि कुमार जिला अस्पताल पहुंचे. SP ने बताया, यह दुर्घटना निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार के कारण हुई. चार लोगों की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हो गए हैं. गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर को तलाश जारी है.
रायबरेली के सीओ, अरुण कुमार ने बताया,
यह सड़क दुर्घटना जगतपुर के चूली गांव के पास हुई, जिसमें चार युवतियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 की मौत, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे
6 लेन का गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक बनाया जा रहा. इसकी लंबाई 594 किलोमीटर तक है. यह यूपी के मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा और 12 जिलों से होकर गुजरेगा. गंगा एक्सप्रेसवे अभी यातायात के लिए खोला नहीं गया है. लेकिन, आसपास के गांवों में रहने वाले लोग एक्सप्रेसवे पर कार-बाइक दौड़ाते हैं.
वीडियो: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चश्मदीदों ने क्या बताया?













.webp?width=275)

.webp?width=120)

.webp?width=120)
