पंजाब का रूपनगर शहर. यहां की पुलिस ने एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जिसने पिछले 18 महीनों में 11 लोगों की हत्या की है (Punjab serial killer arrested). आरोपी हत्यारा लोगों को अपनी कार में लिफ्ट ऑफर करता था, फिर लूट करता था. लूट का विरोध करने पर उनकी हत्या कर देता था. यही नहीं आरोपी शख्स शव के साथ यौन संबंध भी बनाता था, और फिर पैर छूकर माफी मांग लेता था. मामले में चौंकाने वाला तथ्य ये है कि सभी 11 मृतक पुरुष थे, जिनके साथ आरोपी शख्स ने अप्राकृतिक संबंध बनाए थे.
शव से अप्राकृतिक सेक्स करने के बाद छूता था पैर, 11 हत्याओं के बाद अब हुआ अरेस्ट
ये मामला पंजाब का है. पुलिस ने आरोपी को 23 दिसंबर को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था. बाद में पूछताछ के दौरान जो पता चला तो सबके होश उड़ गए. पुलिस के मुताबिक वो एक सीरियल किलर निकला. और इसने बहुत बुरी तरह 11 लोगों को मार डाला. आरोपी ने इन लोगों से बहुत बुरा बर्ताव किया और फिर मर्डर के बाद शवों के पैर छूकर माफी मांगी.


इंडिया टुडे से जुड़े कमलप्रीत सभरवाल की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी शख्स पंजाब के होशियारपुर जिले के चौरा गांव का रहने वाला है. उसकी पहचान राम स्वरूप उर्फ सोढ़ी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे 23 दिसंबर को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था. बाद में पूछताछ के दौरान पता चला कि वो एक ‘सीरियल किलर' है.
पुलिस ने बताया कि वो अपनी कार में लिफ्ट देकर पुरुषों को पहले लूटता था. और विरोध करने पर उनकी हत्या कर देता था. रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि जिले में जघन्य अपराधों के मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे. उन्होंने कहा कि हत्या के मामलों में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था.
कीरतपुर साहिब में हत्या के एक मामले का जिक्र करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 अगस्त को लगभग 37 साल के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. वो मोदरा टोल प्लाजा पर चाय और पानी बेचता था. इसी मामले की जांच में राम स्वरूप की गिरफ्तारी हुई थी. पुलिस पूछताछ के दौरान उसके अन्य मामलों में शामिल होने का खुलासा हुआ.
आरोपी राम स्वरूप ने पुलिस को बताया कि मृतक हरप्रीत उर्फ सन्नी ने पहले उसके साथ संबंध बनाए फिर उसे पैसे देने से इनकार कर दिया. इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने हरप्रीत की हत्या कर दी. इसी तरह उसने सभी वारदातों को अंजाम दिया.
अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी शख्स ने कबूल किया कि इस मामले के अलावा उसने 10 अन्य हत्याएं की हैं. पुलिस के मुताबिक वो पीड़ितों का गला घोंट देता था या फिर ईंट-पत्थर जैसी वस्तुओं से उनकी हत्या कर देता था. इन सभी में से पांच मामलों की अब तक पुष्टि की जा चुकी है. बाकी हत्याओं की जांच अभी जारी है.
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक इन 11 हत्याओं में से तीन हत्याएं रोपड़ में की गईं. और फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर में एक-एक हत्या का अब तक पता लगाया जा चुका है. हत्या के एक मामले में आरोपी ने मृतक की पीठ पर “धोखेबाज” भी लिख दिया था. मृतक रोपड़ का एक रिटायर्ड सैनिक था, जो एक निजी फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था.
पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है, जिस वजह से घरवालों ने उसे दो साल पहले ही छोड़ दिया था. वो शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं. आरोपी ने पुलिस को ये भी बताया कि हत्या करने के बाद उसे पछतावा होता था, इसलिए वो शवों के पैर छूकर माफी मांगता था.
वीडियो: दिल्ली ट्रिपल मर्डर: मां-बाप की सालगिरह पर क्यों की परिवार की हत्या, जांच में क्या पता चला?



















