पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को नई जानकारी मिली है. केतन की हत्या के कुछ देर बाद तक उनका फोन सिया गोयल के पास था. आरोपी ने बाद में ये फोन मृतक के परिवार को सौंप दिया था. पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या इस बीच फोन से छेड़छाड़ हुई. क्या कुछ सबूत मिटाए गए.
केतन की मौत के काफी देर बाद तक सिया के पास था फोन, क्या मिटा दिए गए अहम सबूत?
Pune Ketan Agarwal Murder: केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को पता लगा है कि घटना के काफी देर बाद तक मृतक का फोन सिया के पास था. ऐसे में जांच की जा रही है कि क्या इस दौरान फोन से कोई छेड़छाड़ हुई थी.


18 जून को सिया गोयल ने अपने साथी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को पुणे स्थित लोहागढ़ से धक्का दे दिया था. जहां से गिरने के बाद केतन की मौत हो गई. पुलिस की जांच में इसे मर्डर केस माना गया और मामले में दोनों को अरेस्ट किया गया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया,
वकील ने मांगा फोन जांच करने के लिए समय"जांच से पता चला है कि किले में हुई कथित घटना के बाद फोन सिया गोयल के पास था. बाद में उसने फोन केतन के परिवार को सौंप दिया. हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि जब फोन उसके पास था, तो क्या कोई अहम सबूत मिटाया गया या उससे छेड़छाड़ की गई."
अभियोन पक्ष ने वडगांव अदालत में सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों की कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी. इंडिया टुडे ने रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी वकील ने कोर्ट में बताया कि जांचकर्ताओं को फोन से जुड़े सबूतों की जांच करने के लिए थोड़ा समय चाहिए. क्योंकि उन्हें पता करना है कि क्या गोयल के पास फोन रहने के दौरान कोई अहम जानकारी डिलीट की गई थी.
ये भी पढ़ें: केतन हत्याकांड की आरोपी सिया के भाई को ₹10 करोड़ का नोटिस
अभी वे शुक्रवार, 3 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में है. बताया ये भी गया है कि केतन को सिया पर शक था. उसने शादी पक्की करने से पहले अपने परिवार से सिया के बैकग्राउंड की जांच करने को कहा था. केतन के पिता विशाल का कहना है कि उसने चेतन के साथ सिया की नजदीकियों पर भी चिंता जताई थी. कहा था कि वह अक्सर बातचीत में उसका नाम लेती थी.
केतन के साथ रिक्रिएट किया गया सीनपुणे पुलिस ने 1 जुलाई को सह-आरोपी चेतन के साथ लोहागढ़ किले में घटनाक्रम को फिर से दोहराया. पुलिस उस जगह पर लेकर गई थी जहां से कथित तौर पर केतन को धक्का दिया गया था. क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया है. इससे पहले सिया गोयल के साथ भी ऐसी ही प्रक्रिया की गई थी. इसमें पुलिस ने चट्टान से गिरने की घटना को दोहराने के लिए एक डमी का इस्तेमाल किया था. पुलिस अपराध के पीछे के कथित मकसद की भी जांच कर रही है.
वीडियो: पिघलती Traffic Light का वीडियो कितना सच? Europe Heatwave और Omega Block का पूरा मामला
















