The Lallantop

इंडिगो स्टाफ अजमल को लोग बुला रहे असली 'हीरो', काबिलियत जान आप भी करेंगे तारीफ

Indigo के स्टाफ Ajmal एयरपोर्ट के चेक-इन काउंटर पर काम करते हैं. अजमल न देख सकते हैं, न सुन सकते हैं. लेकिन इसके बावजूद काम के प्रति उनके डेडिकेशन और यात्रियों के प्रति उनके व्यवहार की चहुंओर तारीफ हो रही है.

Advertisement
post-main-image
अजमल न सुन सकते हैं, न देख सकते हैं. फिर भी वो एयरपोर्ट पर अपना काम बखूबी करते हैं (PHOTO-Instagram/amansingh1.o)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंडिगो एयरलाइंस के एक कर्मचारी अजमल, जो सुन और बोल नहीं सकते, चेक-इन काउंटर पर यात्रियों की सहायता कर रहे हैं और उनका काम सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कारण चर्चा में है।
  • अजमल की स्थिति और उनकी कार्यक्षमता का वीडियो अमन सिंह नामक इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता ने शेयर किया, जिससे उनकी मदद के तरीके और प्रेरक व्यवहार के कारण उनकी प्रशंसा हुई।
  • वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यात्रियों और इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ ने अजमल की कार्यशैली और सेवा को सराहा है, जो कंपनी की छवि पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

इंडिगो एयरलाइंस अक्सर अपनी फ्लाइट्स और उनकी हालत को लेकर चर्चा में रहती है. लेकिन अब इंडिगो के एक कर्मचारी अजमल चर्चा में हैं.लेकिन अजमल किसी बुरे कारण से नहीं, बल्कि अपने शानदार काम की वजह से चर्चा में हैं. अजमल न सुन सकते हैं, न बोल सकते हैं. फिर भी अपने काम को वो इतनी शिद्दत से कर रहे हैं कि पूरा इंटरनेट उनकी तारीफ कर रहा है. अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद, अजमल का काम, उनकी कुशलता और प्यारी सी मुस्कान ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
इंस्टा यूजर ने वीडियो शेयर किया

इस वीडियो को अमन सिंह नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अमन ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वो एयरपोर्ट पर अपना लगेज चेक-इन करवा रहे हैं. इंडिगो के चेक-इन काउंटर पर अजमल पैसेंजर्स को असिस्ट कर रहे हैं. अजमल ने एक बैज लगाया हुआ है जिस पर लिखा है,

मैं सुन या बोल नहीं सकता, लेकिन मदद करके मुझे खुशी होगी.

Advertisement

सुनने-बोलने वाले लोगों से कहीं बेहतर

इंस्टा यूजर अमन ने अपने वीडियो के में कहा कि कई लोग बोलने-सुनने में सक्षम होकर भी लोगों से ठीक से बात नहीं करते. लेकिन अजमल इन सबसे अलग हैं. अजमल के बारे में अमन कहते हैं,

आज मुझे किसी करोड़पति से प्रेरणा नहीं मिली. मुझे प्रेरणा उस व्यक्ति से मिली जिसने मुझे दिखाया कि बातचीत सिर्फ शब्दों तक ही सीमित नहीं होती. उन्होंने मेरे साथ बेहतरीन तालमेल के साथ काम किया, उन लोगों से कहीं बेहतर जिनके पास भाषा है और सुन सकने की क्षमता. सच कहूं तो उन्होंने मेरा दिन बना दिया.

Advertisement

वीडियो के आखिर में, अमन सिंह अपना बोर्डिंग पास लेने के बाद अजमल से हाथ मिलाते हुए दिखते हैं. अपनी फ्लाइट के लिए निकलने से पहले अमन ने अजमल को मदद के लिए थैंक्यू भी कहा.

खुशियां बांटते रहो

जैसे ही अमन की पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स ने यात्रियों की मदद करने के लिए अजमल और इंडिगो की तारीफ की. लोग अजमल की खूब सराहना कर रहे हैं. एक यूजर, जो कि संभवत: इंडिगो से ही जुड़े हैं, उन्होंने कहा कि वह हमारे सबसे अच्छे स्टाफ में से एक हैं. आप उन्हें हमेशा मुस्कुराते हुए और खुशियां बांटते हुए ही पाएंगे. वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि हाल ही में कोझिकोड में भी ऐसा ही अनुभव हुआ था. इंडिगो बहुत अच्छा काम कर रही है. एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि बीते महीने उन्होंने 6-7 किलो एक्सट्रा सामान चेक-इन करने में अजमल ने उनकी मदद की थी. 

(यह भी पढ़ें: इंडिगो के 200 यात्री उड़ने का इंतजार करते रहे, 4 घंटे तक विमान रनवे पर ही खड़ा रहा)

वीडियो: वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान बोले- 'फर्जी फुटेज, मुझे बदनाम करने की साजिश'

Advertisement