The Lallantop

'विग से दिक्कत थी तो शादी से मना कर देते, बेटे को क्यों मार दिया?' केतन के पिता का दर्द

Pune Ketan Agarwal Murder Case: केतन हत्याकांड में उनके 'हेयर पैच' लगाने वाला एंगल सामने आया है. हालांकि, उनके पिता विशाल अग्रवाल ने इससे जुड़े अन्य आरोपों को खारिज कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
केतन (बाएं) के पिता (दाएं) ने गोयल परिवार के 'हेयर पैच' वाले दावे को खारिज कर दिया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुलिस ने केतन अग्रवाल की हत्या की जांच में नए एंगल के तहत उनके विग के छोटे पैच से जुड़ी जानकारी को शामिल किया है, जिसे उनके पिता विशाल अग्रवाल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था।
  • केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे परिवार के बीच विग को लेकर विवाद और सिया के परिवार द्वारा दावों के कारण जांच कई तथ्यों और विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित हुई है।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केतन के पिता से मुलाकात कर फास्ट-ट्रैक ट्रायल और उज्जवल निकम को विशेष अभियोजक नियुक्त करने की मंजूरी दी।

पुणे के युवा बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है. इस केस में अब एक और एंगल सामने आया है. अभी तक कहा जा रहा था कि केतन विग लगाते थे और ये बात सिया को पता नहीं थी. जब उसे ये जानकारी हुई तो उसने इस पर नाखुशी जाहिर की. दावा किया गया कि केतन की हत्या की वजहों से एक यह भी है. लेकिन अब केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने इन दावों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों की सगाई के पहले ही सिया और उसके घर वालों को इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि केतन ‘विग का एक छोटा पैच’ लगाते हैं. उन्होंने साफ किया कि ये बात सिया और उसके घर वालों से छिपाई नहीं गई थी.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विशाल अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह बात सच है कि केतन विग का एक छोटा पैच लगाता था. उन्होंने बताया, 

सगाई से पहले ही सिया और उसके घर वालों को इस बारे में बताया गया था. अगर उन लोगों को इससे दिक्कत थी तो उन्हें शादी के लिए मना कर देना चाहिए था. मेरे बेटे को मारने की क्या जरूरत थी?

Advertisement

पुलिस केतन के हत्या की जांच हर एंगल से कर रही है. जांच में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. अब ये ‘हेयर पैच’ वाला एंगल सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. हालांकि, पुलिस का ऐसा कहना है कि सिर्फ विग से ही अपराध करने के मकसद का पता नहीं चल सकता. मृतक के पिता विशाल ने गोयल फैमिली के उन दावों को भी खारिज कर दिया, जिसमें सिया के पैरेंट्स ने कहा कि केतन ने ही सिया को लोहागढ़ किले की ट्रैक पर ले जाने की जिद की थी. पिता ने कहा कि उनके पास जो जानकारी है उसके मुताबिक सिया ही ट्रैक पर जाना चाहती थी.

मुख्यमंत्री ने की मुलाकात

इन दावों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार, 26 जून को केतन के पिता से मुलाकात की. फडणवीस ने परिवार के फास्ट-ट्रैक ट्रायल और मशहूर वकील उज्जवल निकम को स्पेशल पब्लिक प्रोसीक्यूटर नियुक्त करने की मांग को भी मान लिया.

CM Maharashtra
मुख्यमंत्री महाराष्ट्र ने केतन के परिजनों से मुलाकात की.

उज्जवल निकम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों सहित कई हाई-प्रोफाइल आतंकी और हत्या के मामलों में काम कर चुके हैं. फिलहाल इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

Advertisement

वीडियो: केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस की नज़र अब सिया के भाई पर

Advertisement