The Lallantop

राम मंदिर को दान में मिली चांदी की ईंटें कहां हैं? SIT ने सब बता दिया

Ayodhya के Ram Mandir को दान में मिले चांदी के ईंटों में हुए कथित 'गड़बड़ियों' के दावों को Special Investigation Team (SIT) की जांच में गलत पाया गया.

Advertisement
post-main-image
राम मंदिर को दान में मिले चांदी के ईंटों का रिकॉर्ड मंदिर ट्रस्ट के पास है. (फोटो- आज तक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अयोध्या के रामलला मंदिर में चांदी के ईंटों की कथित हेराफेरी के आरोपों की जांच में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने इन दावों को गलत पाया और पूरी जांच रिपोर्ट दी है।
  • मंदिर में चांदी की ईंटों की नकदी रिकॉर्ड की गड़बड़ी के दावे सोशल मीडिया पर उठे थे, जिसके कारण SIT ने पहली बार इन दावों की विस्तार से जांच की।
  • SIT की जांच में चांदी के ईंटों को गलाने और उनका बैंक लॉकर में सुरक्षित रखने का विवरण सामने आया है, जबकि मंदिर ट्रस्ट के दान में हुए अन्य गबन की जांच जारी है।

अयोध्या के रामलला मंदिर में दान किए गए चांदी के ईंटों के कथित ‘हेराफेरी’ के आरोप में नई जानकारी सामने आई है. मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी रिपोर्ट में इन दावों को खारिज कर दिया है. मंदिर के दान में हुई कथित गबन और चोरी के बाद चांदी के ईंटों पर भी सवाल उठ रहे थे. ऐसा दावा किया जा रहा था कि धातु के इन ईंटों का भी कोई ‘रिकॉर्ड’ नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, दान चोरी की जांच कर रही SIT की टीम ने चांदी के ईंटों के रिकॉर्ड के बारे में भी पड़ताल की है. SIT ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धातु के ईंटों के रिकॉर्ड में जो ‘गड़बड़ी’ के दावे किए जा रहे थे, वो मौजूदा रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते. अनुराग रस्तोगी ने भी मंदिर में चांदी की ईंटें दान की थीं. इसमें भी ‘घालमेल’ के दावे किए जा रहे थे, लेकिन SIT की जांच में इन दावों को भी सही नहीं पाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पास इन चांदी के ईंटों का पूरा रिकॉर्ड दर्ज है.

दान में मिली चांदी को गलाया गया

जानकारी के मुताबिक, पहली बार 21 जुलाई 2020 और 28 जुलाई 2020 को मंदिर ट्रस्ट को कुल 38 किलो चांदी दान में मिली. ट्रस्ट के पास वो रिकॉर्ड भी मौजूद है, जिसमें 29 जुलाई 2020 को 25.576 किलो चांदी के ईंटें दान में मिलीं. SIT ने अपनी पड़ताल में बताया कि मंदिर ट्रस्ट के दान में दी गई चांदी के ईंटों को कहीं ‘गायब’ नहीं किया गया. बल्कि, ट्रस्ट के नियम के तहत दान में मिली चांदी की ईंटों को गलाया गया और उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें बैंक लॉकर में रखवा दिया गया.

Advertisement

इसका मतलब ये कि दान में मिली चांदी की ईंटों को लेकर जो ‘गड़बड़ी’ के दावे किए जा रहे थे, वो SIT की जांच में गलत और निराधार साबित हुए. हालांकि, मंदिर के दान में हुए ‘गबन’ की अब भी जांच की जा रही है. ‘गबन और चोरी’ के आरोप में SIT की अंतरिम रिपोर्ट के बाद गुरुवार, 25 जून को पहली FIR भी दर्ज की गई. इनमें 8 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इसी बीच मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. इस पूरे मामले में कथित तौर पर चंपत राय और अनिल मिश्रा पर भी आरोप हैं. फिलहाल जांच टीम मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

वीडियो: राम मंदिर दान चोरी केस में 8 गिरफ्तार, कार्रवाई पर क्या बोले अखिलेश यादव?

Advertisement

Advertisement