The Lallantop

प्रधान सेवक का कण-कण आपके बच्चों को समर्पित... पेपर लीक पर PM मोदी और BJP क्या बोले?

PM Modi on NEET paper leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक के बाद पहली बार बयान दिया है. उन्होंने बताया कि पेपर लीक की खबर मिलते ही तुरंत एक्शन लिया गया. उनका ये बयान 20 जुलाई के 'चलो संसद' मार्च के बाद आया है.

Advertisement
post-main-image
PM Modi ने NEET पेपर लीक पर पहला बयान दिया है. (फाइल फोटो)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जुलाई को NEET पेपर लीक मामले पर पहली बार बयान देते हुए इसे ‘घोर पाप’ बताया और इस मामले में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।
  • NEET पेपर लीक विवाद के पीछे छात्रों के प्रदर्शन और ‘चलो संसद’ मार्च जैसे आंदोलनों के कारण सरकार पर जवाबदेही तय करने का दबाव था।
  • इस मामले में सरकार ने सख्ती बरतने और फुलप्रुफ प्लान ऑफ एक्शन बनाने का ऐलान किया है ताकि भविष्य में पेपर लीक रोकने के उपाय किए जा सकें।

NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 जुलाई को पहला बयान आया है. उन्होंने संसदीय दल की बैठक में NEET पेपर लीक को ‘घोर पाप’ बताया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया है. बताया कि अब तक इस मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. पीएम का ये बयान ‘चलो संसद’ मार्च के ठीक एक दिन बाद आया है. देश के युवाओं ने पेपर लीक जैसे कई ज़रूरी मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए ये मार्च निकाला था. 

Advertisement
PM ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री का मैसेज मीडिया में अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जारी किया. ‘मंगल मीटिंग’ ख़त्म होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा है कि NEET पेपर लीक की खबर आने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई. उनके मुताबिक पीएम ने कहा, 

‘छात्रों का भविष्य ख़राब न हो इसलिए NEET-UG री एग्जाम को प्राथमिकता दी गई. इस एग्जाम को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और रिजल्ट में भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई. मैं अपील करता हूं कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए बड़े से बड़े वकील शामिल हों. ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए. ये केवल एक राज्य का मामला नहीं है, पूरे देश का मामला है.’

Advertisement

पीएम ने राज्य सरकारों से भी अपील की है कि वो इस मामले में सख्ती बरतें और आरोपियों को कड़ी सजा दें. ऐसी कोई गड़बड़ी आगे से बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आगे ऐसे पेपर लीक न हो इसके लिए फुलप्रुफ प्लान ऑफ़ एक्शन बनाया जाए.  

X पर बीजेपी ने पीएम मोदी का एक और वीडियो जारी कर लिखा, 

Advertisement

‘प्रधानसेवक के शरीर का कण-कण, समय का पल-पल... आपके बच्चों के भविष्य के लिए समर्पित!’

ये भी पढ़ें: पहले 609 फिर 540, उसके बाद 167 ही रह गए... NEET रिजल्ट में बार-बार बदले छात्रा के नंबर!

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

एक तरफ संसद का मानसून सत्र चल रहा है. दूसरी तरफ, कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन अब भी जारी है. 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, जिसके बाद भीड़ को वहां से हटाया गया. मगर देर शाम प्रदर्शनकारी फिर से जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो गए. पुलिस के मुताबिक, झड़प के दौरान 60 प्रदर्शनकारी और 118 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. उनकी मांग अब भी वही है ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा.’ 

वीडियो: NEET Result में गड़बड़ी के आरोप पर NTA ने क्या जवाब दिया?

Advertisement