मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने 11 साल पुराने एक हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान अकील उर्फ नाईट्रा और मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है. 2015 के इस मर्डर केस की गुत्थी अकील के जमानत पर बाहर आने के बाद खुली. मामला इंदौर के खजराना का है.
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर को मॉलेस्ट करने वाला मर्डर का भी आरोपी, 11 साल बाद खुला ब्लाइंड केस का राज़
MP 11 year old blind murder case: मध्य प्रदेश के इंदौर में 2025 में एक शख्स पर ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ का आरोप लगा था. आरोपी की पहचान अकील उर्फ नाईट्रा के रूप में हुई थी. अब 11 साल पुराने एक मर्डर मामले का भी आरोप लगा है.

पिछले साल इंदौर में अकील को एक ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वह जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था. इंडिया टुडे से जुड़े धर्मेन्द्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, बेल पर बाहर आने के बाद अपने एक दोस्त से मुलाकात की थी.
दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई थी. इस दौरान 17 साल के कृष्णा के मर्डर केस का जिक्र भी आया, जिसकी हत्या 11 साल पहले हुई थी. यह जानकारी पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद आरिफ और अकील से पूछताछ की गई. दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मामले में तीसरा आरोपी परवेज भी शामिल था. लेकिन उसकी मौत हो चुकी है.
2015 में 17 साल कृष्ण की हत्या की गई थी. मामले में हत्या का केस दर्ज हुआ, लेकिन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी. जिसके बाद से यह ब्लाइंड मर्डर फाइलों में दब गया. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी, कृष्णा को खजराना बायपास के सुनसान मैदान में ले गए थे.
वहां नशा करने के बाद आरोपियों ने उसका सोने का लॉकेट, चांदी की चेन-पेंडल और नगदी लूट ली. विरोध करने पर अकील ने कृष्णा के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपियों ने मोटरसाइकिल और दूसरे सबूत जलाकर मिटा दिए और फरार हो गए.
उज्जैन में युवक की गोली मारकर हत्यादैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों आरोपी घटनास्थल से भाग गए और फिर एक कार लूट ली. वहां से तीनों उज्जैन पहुंचे और वहां एक और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले में उज्जैन पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. परवेज की जेल में मौत हो गई, जबकि अकील और आरिफ 8 साल तक जेल में रहे. जमानत पर बाहर आने के बाद आरिफ उज्जैन में रहने लगा और अकील इंदौर में.
ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले महिलाओं की जेब नोटों से भरेगी योगी सरकार? रकम जानकर अखिलेश क्या बोले?
इस कारण कृष्ण हत्याकांड के बारे में पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला था. दोनों अब पुलिस रिमांड पर है. पुलिस ने बताया कि अकील पर हत्या, लूट समेत 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आरिफ के खिलाफ तीन गंभीर अपराध दर्ज हैं.
वीडियो: अकाली दल नेता और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बदल पर कृपाण से हमला








