The Lallantop

'Gen Z पर फोकस, संकल्प की उड़ान,' PM मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर 'विकसित भारत' का रोडमैप बताया

Independence Day 2026: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से तिरंगा फहराया. इस बार समारोह में 150 साल पुराने 'Vande Mataram' गीत की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही. पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या कहा?

Advertisement
post-main-image
लाल किले से देश को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (तस्वीर: DD)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पहली बार 'वंदे मातरम' की गूंज के साथ तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया।
  • देश में हाल ही में हुई बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण कई परिवार प्रभावित हुए, जिनके लिए सरकार ने सहानुभूति और सहायता का भरोसा दिया।
  • युवाओं के लिए प्रधानमंत्री ने मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और एआई ट्रेनिंग स्कीम की घोषणा की, ताकि एक वर्ष में एक करोड़ युवाओं का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराया. देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार लाल किले की प्राचीर से 'वंदे मातरम' की गूंज सुनाई दी. प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि समारोह में मौजूद सभी लोगों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है. आजादी के बाद पहली बार 15 अगस्त को लाल किले पर 'वंदे मातरम' गूंज रहा है. उन्होंने कहा,

“आज हर दिल वंदे मातरम की लय से धड़क रहा है. आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है. देश नए संकल्पों को अपनाते हुए उत्साह और जोश के साथ आगे बढ़ रहा है.”

Advertisement

बाढ़ पीड़ितो के लिए जताया दुख

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तबाही हुई है. उन्होंने कहा,

"कई परिवार इससे प्रभावित हुए हैं और हम उनके दुख को गहराई से समझते हैं. मैं प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाता हूं कि हम और पूरा देश उनके साथ खड़ा है..."

Advertisement

युवाओं के लिए फ्री कोचिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का ऐलान किया. साथ ही उन्होंने एक AI ट्रेनिंग स्कीम की भी घोषणा की, जिसका मकसद एक साल में 1 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग देना है.

‘स्पोर्ट्स टैलेंट हंट’ की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को 2036 ओलंपिक्स में हर खेल इवेंट में हिस्सा लेने का लक्ष्य रखना चाहिए. PM ने ऐलान किया कि स्पोर्ट्स में काबिल बच्चों की पहचान करने और उन्हें गेम्स की तैयारी के लिए सबसे अच्छी ट्रेनिंग और सपोर्ट देने के लिए पूरे देश में टैलेंट हंट शुरू किया जाएगा.

'देश तेजी से आगे बढ़ रहा'

पीएम मोदी ने कहा ने कहा कि पिछले 12 सालों में डिफेंस प्रोडक्शन चार गुना बढ़ा है. खादी और ग्रामोद्योग का प्रोडक्शन पांच गुना बढ़ा है. इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सात गुना बढ़ी है. मोबाइल फोन का प्रोडक्शन 33% बढ़ा है और डिजिटल ट्रांजैक्शन 100% बढ़े हैं. उन्होंने आगे कहा,

"हमने भी एक बड़ा सपना देखा है. एक ऐसा सपना जिसे पक्के इरादे के साथ पूरा किया जा रहा है. हमारा विजन यह है कि जब हम आज़ादी के 100 साल पूरे करेंगे, यानी 2047 तक, तब तक हम भारत को एक विकसित देश बना लेंगे. हमें अपने 140 करोड़ नागरिकों की सामूहिक कोशिशों और कड़ी मेहनत के दम पर इस लक्ष्य को हासिल करना है..."

ये भी पढ़ें: 'न्यूक्लियर धमकियों को हम सहने वाले नहीं', लाल किले से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया जवाब

‘सप्तधारा’ की 7 शक्तियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का लक्ष्य पाने के लिए सात मुख्य क्षेत्रों की घोषणा की, जिसे उन्होंने 'सप्तधारा' नाम दिया. ये सात क्षेत्र हैं-

1. मैन्युफैक्चरिंग

2. कृषि, फूड प्रोडक्शन, फूड प्रोसेसिंग

3. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन

4. गतिशक्ति

5. रक्षाशक्ति

6. ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी

7. भारत की सॉफ्ट पावर

कंपनियों के लिए बड़े टारगेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए बड़े लक्ष्य तय करने की बात कही. उन्होंने कहा कि भारत को आने वाले दशक में 'फॉर्च्यून 500' कंपनियों में अपनी 50 कंपनियों को शामिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए. पीएम ने यह भी कहा कि दुनिया के टॉप पांच बैंकों में कम से कम एक भारतीय बैंक और दुनिया की पांच सबसे बड़ी दवा कंपनियों में कम से कम एक भारतीय दवा कंपनी शामिल होनी चाहिए.

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 

"12 साल पहले, सिर्फ 70 शहरों में पाइप वाली गैस लाइन की सुविधा थी. पिछले 12 सालों में यह संख्या बढ़कर 700 शहर हो गई है. आज देश में 1.75 करोड़ घर पाइप वाली गैस लाइन से जुड़े हैं."

उन्होंने कहा कि देश ने 200 गीगावॉट न्यूक्लियर एनर्जी का टारगेट रखा है और पांच नए न्यूक्लियर रिएक्टर लगा रहा है.

वीडियो: तारीख: 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के लिए लाल किला क्यों चुना गया?

Advertisement