अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार, 2 फरवरी को ऐलान किया कि भारत और अमेरिक के बीच ट्रेड डील पर सहमति बन गई है. इसके एक दिन बाद 3 फरवरी को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे ‘देश की मजबूती में चार चांद लगाने वाली’ डील बताया है. उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत के जितने भी कंपटीटर्स थे, उनमें सबसे बढ़िया डील हमें मिली है. ये डील प्रधानमंत्री मोदी के डॉनल्ड ट्रंप के साथ जो आत्मीय संबंध हैं, उसकी वजह से फाइनल हो पाई है.
टैरिफ कम होने की घोषणा ट्रंप ने कैसे की? पीयूष गोयल का जवाब जान लीजिए
पीयूष गोयल ने बताया कि US के साथ ट्रेड डील में पीएम मोदी ने Agriculture और Dairy दोनों को बचाया है. उन्होंने कहा कि डील को फाइनल टच दिया जा रहा है और जल्द ही दोनों देश इस पर एक साझा बयान जारी करेंगे.
.webp?width=360)

पीयूष गोयल ने बताया कि US के साथ ट्रेड डील में पीएम मोदी ने Agriculture और Dairy दोनों को बचाया है. हालांकि, उन्होंने ट्रेड डील के बारे में बहुत डिटेल्स नहीं दीं. सिर्फ इतना कहा कि डील को फाइनल टच दिया जा रहा है और जल्द ही दोनों देश इस पर एक साझा बयान जारी करेंगे.
विपक्ष पर बरसे
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस डील के बारे में वह संसद में जानकारी देना चाहते थे, लेकिन विपक्षी दलों के हंगामे के कारण उन्हें ये बातें प्रेस कॉन्फ्रेंस में बतानी पड़ रही हैं. गोयल ने कहा,
हम संसद में बोलना चाहते थे लेकिन हम सबने देखा वो भद्दा दृश्य, जिस प्रकार से विपक्ष खासतौर पर राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस और उनके मित्र पक्ष डीएमके, टीएमसी और सपा ने कितना भद्दा व्यवहार आज संसद में किया. अध्यक्ष जी के आसन तक पहुंचकर उनका अपमान किया. मैं इसकी घोर निंदा करता हूं. राहुल गांधी की वजह से संसद के बजाय हम यहां जानकारी देने आए.
गोयल ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नकारात्मक सोच रखने वाले नेता देश को गुमराह कर रहे हैं. भारत इस समय विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है और इसमें उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी भारत को अंधकार में झोंक देंगे. वो हमारी सेना पर सवाल उठाते हैं. हमारे उद्योग जगत के भविष्य को खराब करना चाहते हैं.
उन्होंने कहा,
समय आ गया है कि देश की जनता राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, तमिलनाडु के एमके स्टालिन या उदयनिधि स्टालिन, कनिमोझी, कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं, सपा के अखिलेश यादव सबसे जवाब मांगेगी, क्योंकि ये सभी लोग जनहित के खिलाफ हैं. ये लोग ‘अनाप-शनाप’ आरोप लगा रहे हैं और जिस प्रकार के विषय उठा रहे हैं. एक नेता ने पूछा कि ट्रेड डील के बारे में ट्रंप ने पहले क्यों ट्वीट किया. रेसिप्रोकल टैरिफ अमेरिका ने लगाया था. उन्हें कम करना था. 50 से सीधे 18 प्रतिशत… इतना कम हो गया. इसकी जानकारी उधर से ही तो आएगी.
उन्होंने आगे कहा,
इस मौके पर मैं डॉनल्ड ट्रंप का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने पीएम मोदी की मित्रता का सम्मान किया. आगे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और मजबूत होंगे. मुझे भरोसा है कि ये जो ट्रेड डील की गई है ये मात्र एक ट्रेड डील नहीं है, ये भारत के उज्ज्वल भविष्य का पड़ाव है. आज चारों ओर इसकी सराहना देखने को मिल रही है.
गोयल ने कहा कि जो डील हमें मिली है वो बेहतरीन है. महीनों से हमारी टीम इस पर अमेरिकी मंत्रियों और अधिकारियों से बातचीत कर रही थी. US ट्रेड डील में Agriculture और Dairy दोनों को बचाया गया है. इस ट्रेड डील से MSMEs, IT, टेक्सटाइल, लेदर गुड्स सभी को बहुत मदद मिलेगी.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दोनों देश जल्द ही इस पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करेंगे. टेक्निकल डिटेल्स फाइनल होने के बाद हम सारी डिटेल्स देंगे. डील को फाइनल टच दिया जा रहा है.
वीडियो: UGC नियमों पर बवाल के बीच खान सर का ज़िक्र आया तो छात्र क्यों भड़क उठे?











.webp?width=275)




.webp?width=120)

.webp?width=120)



