The Lallantop

फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, राष्ट्रपति बोले- 'जल्दी समुद्री इलाकों से दूर जाइए, सुनामी... '

Philippines Earthquake: फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में जोरदार भूकंप आया है. इसकी तीव्रता 7.6 मापी गई है. देश के राष्ट्रपति ने लोगों से बड़ी अपील की है.

Advertisement
post-main-image
फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, लोग दहशत में हैं.

फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से - मिंडानाओ आईलैंड - में शुक्रवार, 10 अक्टूबर की सुबह 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है. भूकंप का केंद्र लगभग 20 किलोमीटर की गहराई में था. फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी - फिवोल्क्स - ने सुनामी का अलर्ट भी जारी कर दिया है. भूकंप की तीव्रता ज़्यादा होने के कारण लोगों से घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की गई है. इससे एक हफ्ते पहले 1 अक्टूबर को भी फिलीपींस में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने 72 लोगों की जान ले ली थी. हालांकि शुक्रवार को आए भूकंप में अभी तक किसी के आहत होने की खबर नहीं आई है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर भी फिवोल्क्स ने पोस्ट करते हुए भूकंप के बारे में जानकारी दी है. भूकंप की तीव्रता और उसकी गहराई की जानकारी को मैप के साथ शेयर किया है. 

Advertisement

एजेंसी ने मध्य और दक्षिणी फिलीपींस में समुद्र के आसपास रहने वाले नागरिकों से किसी ऊपरी स्थान पर जाने को कहा है. सोशल मीडिया पर इस भूकंप के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिनमें फिलीपींस के लोग सड़कों पर भागते हुए दिख रहे हैं. 

एक और वीडियो आया है जिसमें भूकंप के दौरान स्टोर किए गए पानी में गजब की हलचल देखी जा सकती है.

Advertisement

इस भूकंप के बाद सरकार की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने भी मध्य और दक्षिणी फिलीपींस के समुद्री इलाकों में रहने वाले नागरिकों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कहा,

हम चौबीस घंटे लगे हुए हैं. जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन्स चलाए जायेंगे. हर किसी तक मदद पहुंचेगी जिन्हें जरूरत है.

फिलीपींस में भूकंप के बाद पडोसी देश इंडोनेशिया ने भी अलर्ट जारी कर दिया है. इंडोनेशिया के उत्तरी इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. 

वीडियो: फिलीपींस में भूकंप से हाहाकार, दहशत में सड़कों पर निकले लोग

Advertisement