The Lallantop

80 हजार कमाने वाले इंजीनियर के घर मिला इतना कैश, गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी

Odisha में Vigilance Department ने एक सरकारी इंजीनियर के घर पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी की. करीब 2 करोड़ कैश और 12 बेनामी संपत्तियों के बारे में पता चला है.

Advertisement
post-main-image
रेड के बारे में जानकारी देते हुए विजिलेंस विभाग के SP सुशांत कुमार बिस्वाल.(फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
अजय कुमार नाथ

ओडिशा में एक सरकारी इंजीनियर के घर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी हुई है. विजिलेंस विभाग इंजीनियर से जुड़े 9 जगहों पर छापेमारी की है. इंजीनियर और उनके परिवार से जुड़े लॉकर से कथित तौर पर करीब 2 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गया. विभाग को रुपयों की गिनती करने के लिए मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा. आरोपी की पहचान बैकुंठ नाथ बेहेरा के तौर पर हुई है, जो एक सरकारी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर है और कंधमाल जिले के बालीगुडा में इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (ITDA) में तैनात हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक से जुड़े अजय कुमार नाथ की रिपोर्ट के मुताबिक, विजिलेंस विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में शनिवार, 6 जून को इंजीनियर से जुड़े 9 जगहों पर छापेमारी की थी. कार्रवाई के दौरान इंजीनियर के बैंक लॉकर्स में कैश और कई बेनामी संपत्तियों के बारे में भी पता चला. विभाग ने राजधानी भुवनेश्वर के नीलाद्रि विहार, सैलाईश्री विहार, कानन विहार और चंद्रशेखरपुर में छापेमारी की, जिसमें आरोपी का घर भी शामिल है. 

इसके अलावा जाजपुर जिले में पैतृक घर, बारीपदा में रिश्तेदारों के घर, बालिगुड़ा में उनके ऑफिस और सरकारी मकान पर भी विजिलेंस की टीम पहुंची. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी और उनके परिवार के पास 5 बहुमंजिला आवासीय इमारतें हैं. इनमें भुवनेश्वर के नीलाद्रि विहार में लगभग 10 हजार 500 स्क्वायर फुट में फैली एक 4 मंजिला, शैलश्री विहार में एक 3 मंजिला मकान, कानन विहार में 2 मंजिला घर, चंद्रशेखरपुर में 2 मंजिला बिल्डिंग और धर्मशाला में पैतृक जमीन पर बना एक बड़ा रिहायशी मकान का नाम शामिल है.  

Advertisement
भुवनेश्वर के कई इलाकों में प्रॉपर्टी

जांच में इंजीनियर और उनके परिवार के पास से कुल 14 बड़े प्लॉट्स के बारे में पता चला. इनमें से 7 प्लॉट काफी कीमती हैं, जो भुवनेश्वर के कई इलाकों में हैं. जांच की कड़ी में विजिलेंस विभाग भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर में एक्सिस बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में भी पहुंची. यहां इंजीनियर और उनकी पत्नी के नाम पर 2 लॉकर थे. रिपोर्ट के मुताबिक, इन लॉकरों से करीब 2 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए हैं. 

इसके अलावा अलग-अलग जगहों से करीब 341 ग्राम सोना, गहने और 45 लाख रुपये का बैंक डिपॉजिट भी मिला. विभाग पोस्टल सेविंग्स और बाकी इन्वेस्टमेंट्स के डॉक्यूमेंट्स भी खंगालने में लगी है. मामले की पुष्टि विजिलेंस एसपी सुशांत कुमार बिस्वाल ने की. उन्होंने कहा,

वैकुंठ नाथ बेहरा कंधमाल जिला के बालीगुडा इट डिपार्टमेंट का असिस्टेंट इंजीनियर है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज रेड हुआ था. रेड के बाद उसका 5 बिल्डिंग और 13 प्लॉट्स और डिपॉजिट्स, गोल्ड और 2 करोड़ कैश बरामद हुआ था.

Advertisement

विजिलेंस रिकॉर्ड के मुताबिक, इंजीनियर ने 16 अगस्त 1999 को करीब 27 साल पहले नबरंगपुर ब्लॉक में मात्र 6,000 की सैलरी पर जूनियर सिविल इंजीनियर के तौर पर ज्वॉइन किया था. काम के दौरान अलग-अलग पदों पर काम करने के बाद, वो अक्टूबर 2016 में असिस्टेंट इंजीनियर बने और फरवरी 2026 में प्रमोट पाकर बालीगुडा में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद तक पहुंचे, जहां उनकी सैलरी करीब 80 हजार रुपये है.

वीडियो: खान सर पटना सिविल कोर्ट क्यों पहुंचे?

Advertisement