The Lallantop

मां-मंगेतर के सामने बना रहा था देसी बम, धमाके से लगी आग में सब झुलसे, दो की मौत

बम धमाके की सीसीटीवी फुटेज में एक मकान की छत पर पानी टंकी के पीछे कुछ लोग दिख रहे हैं. फिर अचानक से जोरदार धमाका होता है. धमाके के बाद आग की तेज लपटें उठती दिखती हैं और टंकी के पीछे से आग में झुलस रहे लोग भागते-दौड़ते दिखते हैं.

Advertisement
post-main-image
ओडिशा के भुवनेश्वर में हुए विस्फोट का वीडियो सामने आया है. (इंडिया टुडे)
author-image
अजय कुमार नाथ

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के सुंदरपदा इलाके में पिछले महीने एक मकान की छत पर जबरदस्त धमाका हुआ था. इस धमाके में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. बाद में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. 27 जनवरी को हुए इस धमाके का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बम धमाके की सीसीटीवी फुटेज में एक मकान की छत पर पानी टंकी के पीछे कुछ लोग दिख रहे हैं. फिर अचानक से जोरदार धमाका होता है. धमाके के बाद आग की तेज लपटें उठती दिखती हैं और टंकी के पीछे से आग में झुलस रहे लोग भागते-दौड़ते दिखते हैं. एक आदमी आकर टंकी का पानी खोलता है ताकि आग बुझाई जा सके. धमाके का वीडियो इतना वीभत्स है कि हम आपको दिखा नहीं सकते. 

धमाके का असर इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में भी तेज झटके महसूस किए गए. ब्लास्ट की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोग भी तेज आवाज सुनकर अपने घरों से बाहर निकल आए. बताया गया कि घटना में कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है.

Advertisement

इस धमाके में हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक और उसकी मां लिजातुन बीबी गंभीर रूप से झुलस गए थे. इलाज के दौरान 4 फरवरी को शहनवाज और 10 फरवरी को उसकी मां का निधन हो गया. वहीं मलिक की मंगेतर तृप्तिमयी महल और उसकी सहयोगी अमिया मल्लिक का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

शहनवाज मलिक के खिलाफ अटेंप्ट टू मर्डर और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन समेत सात आपराधिक मामले दर्ज थे. छह महीने पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एनआईए को सौंप दी गई थी. एनआईए साजिश के साथ ही दूसरे पहलुओं पर जांच कर रही है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि मलिक की छत पर एक या उससे ज्यादा देसी बम बनाते समय विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट के बाद से पुलिस ने भुवनेश्वर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. 

Advertisement

वीडियो: ओडिशा में 'जय श्री राम' बुलवाकर युवक को पीटने वालों के साथ क्या हुआ?

Advertisement