The Lallantop

दिल्ली के DRM समेत पांच अफसरों का तबादला, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़ पर 'एक्शन'

NDLS stampede: DRM सुखविंदर सिंह, ADRM विक्रम सिंह राणा, स्टेशन डायरेक्टर महेश यादव, सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर (DMC)(पैसेंजर सर्विस) आनंद मोहन और NDLS में RPF ASC महेश चंद सैनी. ये उन अधिकारियों के नाम हैं, जिनका तबादला हुआ.

Advertisement
post-main-image
नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी. (फ़ोटो - PTI)

रेल मंत्रालय ने दिल्ली डिवीजन के टॉप रेलवे अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इन अधिकारियों में दिल्ली मंडल के रेलवे मैनेजर (DRM), एडिशनल DRM, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के स्टेशन डायरेक्टर शामिल हैं (Railway Senior Officers Replaced). ये तबादला कुछ हफ़्ते पहले हुई भगदड़ के बाद किया गया है, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रेलवे के एक अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी PTI को बताया,

हालांकि, उन्हें प्रशासनिक आदेशों के ज़रिए, बिना किसी एमिडिएट कारण बताए ट्रांसफ़र किया गया है. लेकिन तबादले का समय स्पष्ट रूप से भगदड़ से जुड़ा हुआ है. कहीं न कहीं मंत्रालय को उनकी तरफ़ से लापरवाही नज़र आ रही है.

Advertisement

वहीं, नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,

वो अपने-अपने विभागों के शीर्ष अधिकारी हैं. उन पर भीड़ को कंट्रोल करने में लापरवाही बरतने के आरोप हैं. इसलिए उनका तबादला करना ज़रूरी था. इन अधिकारियों को तब तक उत्तर रेलवे के अपने-अपने ऑफ़िस में रिपोर्ट करना होगा. जब तक कि उन्हें नई भूमिका नहीं दी जाती. भगदड़ की जांच आगे बढ़ रही है. जल्द ही रिपोर्ट सामने आएगी.

किसे, कहां भेजा गया?

DRM सुखविंदर सिंह, ADRM विक्रम सिंह राणा, स्टेशन डायरेक्टर महेश यादव, सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर (DMC)(पैसेंजर सर्विस) आनंद मोहन और NDLS में RPF ASC महेश चंद सैनी. ये उन अधिकारियों के नाम हैं, जिनका तबादला हुआ. हालांकि, उनकी नई तैनाती की घोषणा नहीं की गई है.

Advertisement

सुखविंदर सिंह, विक्रम सिंह राणा और महेश चंद सैनी. इन तीनों के ट्रांसफ़र रेलवे बोर्ड के तीन अलग-अलग आदेशों के ज़रिए हुआ. जबकि महेश यादव और आनंद मोहन का जॉइंट ट्रांसफ़र आदेश उत्तर रेलवे ने जारी किया.

ये भी पढ़ें - RPF रिपोर्ट में बताई गई दिल्ली भगदड़ की ‘असल वजह’

बता दें, सुखविंदर सिंह को जुलाई 2023 में दिल्ली डिवीजन का DRM नियुक्त किया गया था. उनका दो साल का कार्यकाल इस साल के अंत में समाप्त होना था. लेकिन अब ये ट्रांसफ़र का आदेश आया है. इस आदेश में कहा गया है कि उनकी जगह पुष्पेश आर त्रिपाठी लेंगे. पुष्पेश फिलहाल नॉर्थ-सेंटर रेलवे ज़ोन में तैनात हैं.

वहीं, विक्रम सिंह राणा की जगह सीनियर अधिकारी समीर कुमार लेंगे. इसके अलावा, RPF ASC महेश चंद सैनी की जगह पर चेतन दिलीपराव जिचकर को नियुक्त किया जाएगा. चेतन, वेस्ट-सेंट्रल रेलवे के कोटा डिवीजन में ASC हैं.

महेश यादव और आनंद मोहन के ट्रांसफ़र के लिए जो जॉइंट आदेश आया है, उसमें कुछ बातें कही गई हैं. मसलन, लक्ष्मी कांत बंसल स्टेशन डायरेक्टर के रूप में महेश यादव की जगह लेंगे. आनंद मोहन की जगह निशांत नारायण सीनियर DCM (पैसेंजर सर्विस) के रूप में कार्यभार संभालेंगे.

DRM और ADRM जैसे अधिकारियों का तबादला (समय पूरा होने से) पहले ही कर दिया गया. सूत्रों ने PTI को बताया है कि इसका कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन है. बताते चलें, 15 फ़रवरी की देर शाम ये भगदड़ मची थी. इसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए थे.

ये भगदड़ उस वक़्त मची, जब महाकुंभ में जाने के लिए लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. कई प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि भगदड़ भीड़ प्रबंधन की कमी के कारण हुई.

(न्यूज़ एजेंसी PTI के इनपुट के साथ)

वीडियो: रेलवे ने दिया भगदड़ के वीडियो हटाने का आदेश, नए IT एक्ट का हवाला

Advertisement