The Lallantop

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने दूध से पैर धुलवाए, फिर बोले- 'ये तो सम्मान है'

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार्यकर्ताओं से दूध से पैर धुलवाने को लेकर घिरे नाना पटोले ने कहा कि यह गुरु पूर्णिमा पर कार्यकर्ताओं का स्नेह था, जिसे उन्होंने बढ़ावा नहीं दिया. बीजेपी की आलोचना पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि संस्कृति का पाठ पढ़ाने का उसे अधिकार नहीं है.

Advertisement
post-main-image
नाना पटोले के वीडियो पर विवाद. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कांग्रेस नेता नाना पटोले का गुरु पूर्णिमा के दिन एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके कार्यकर्ता उनके पैर धोते हुए दिख रहे हैं, जिसे लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्नेह को बताया है।
  • यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस की संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इसका राजनीतिक विवाद छेड़ा और कांग्रेस के अंदर भी इसे लेकर प्रतिक्रिया आई।
  • इस वीडियो के कारण कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इसे पार्टी की संस्कृति नहीं माना और उचित कार्रवाई की आवश्यकता जताई है, जिससे पार्टी के अंदर इस मामले की जांच होने की संभावना है।

कांग्रेस के नेता नाना पटोले एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर ‘ट्रोल’ हो रहे हैं. बीजेपी तकरीबन ‘मजाक’ ही उड़ा रही है. वीडियो में पटोले एक कुर्सी पर बैठे फोन चला रहे हैं. वहीं, उनके कार्यकर्ता उनके पांव दूध से धोते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर बीजेपी ने तो उन्हें चिढ़ाया ही. कांग्रेस के एक नेता ने भी पहचान छिपाकर पटोले को नसीहत दे दी कि ये सब ‘कांग्रेस संस्कृति’ नहीं है.

Advertisement

इन सब विवादों पर अब नाना पटोले पहली बार बोले हैं. उन्होंने कहा कि ये सब कार्यकर्ताओं का स्नेह है और वो खुद इन सब कामों को बहुत प्रोत्साहित नहीं करते. नाना पटोले ने कहा, 

ये वीडियो गुरु पूर्णिमा का है. इसमें मेरे दो प्रिय कार्यकर्ताओं ने मेरे पैर धोने की जिद की. मैं आमतौर पर ऐसा नहीं करता, लेकिन वे न केवल मेरे कार्यकर्ता हैं, बल्कि मेरे परिवार के सदस्यों की तरह हैं. वो मुझसे छोटे हैं. यह उनकी ओर से किया गया सिर्फ एक छोटा सा स्नेहपूर्ण सम्मान था.

Advertisement

नाना पटोले से पूछा गया कि बीजेपी ने उनके इस वीडियो को लेकर उनका उपहास किया है और इसे ‘कांग्रेस संस्कृति’ कहा है. इस पर उन्होंने जवाब दिया,

ये तो सरासर मजाक है कि बीजेपी जैसी पार्टी मुझे संस्कृति पर सलाह दे रही है. क्या यह वही पार्टी नहीं है जो राम मंदिर की दानपेटी को लूटने वालों को संरक्षण दे रही है? क्या ऐसे लोग मुझे परंपरा और संस्कृति के बारे में सिखाने वाले हैं?

ये भी पढ़ेंः रमेश बिधूड़ी ने CJP प्रदर्शन पर कहा, 'छात्रों से ज्यादा पंक्चर वाले थे, कलावा बांधकर आए थे'

Advertisement
वीडियो पर विवाद

हालांकि, नाना पटोले के इस वीडियो ने पॉलिटिकल विवाद भी छेड़ दिया है. बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ये कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हालत है. कार्यकर्ता नेता नाना पाटोले के पैर धो रहे थे, जो अपने फोन में व्यस्त थे. कार्यकर्ताओं को अपने नेता के चरणों में बैठाकर उनके पैर धुलवाए जाते हैं. यह बेहद चौंकाने वाला है. इससे यह भी पता चलता है कि कांग्रेस नेता खुद को बहुत ऊंचा समझते हैं और अपने समर्थकों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं.

एक कांग्रेस नेता ने भी नाम न छापने की शर्त पर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से कहा कि ये कांग्रेस की संस्कृति नहीं है. अगर वीडियो असली है तो यह बेहद शर्मनाक है. पार्टी के नेता निश्चित रूप से इस पर ध्यान देंगे और उचित कार्रवाई करेंगे.

वीडियो: PM मोदी पर बयान देने वाली लड़की की मां ने किस पर लगाए गंभीर आरोप?

Advertisement