Nagpur Grandmother pours boiling water on Child: महाराष्ट्र के नागपुर में एक बुजुर्ग महिला ने कथित तौर पर अपने नाती पर उबलता हुआ पानी डाल दिया, जिससे बच्चा काफी ज्यादा झुलस गया है. बताया गया कि बच्चे ने होली खेलते हुए नानी पर पिचकारी से रंग डाल दिया था. आरोप है कि महिला इससे नाराज हो गई और उसने बच्चे के ऊपर गर्म पानी डाल दिया. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
होली पर 4 साल के बच्चे ने पिचकारी चलाई, नानी ने खौलते पानी से जला दिया
Nagpur Grandmother pours boiling water on Child: महाराष्ट्र के नागपुर में एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर अपने नाती पर उबलता हुआ पानी डालने का आरोप लगा है. बताया गया कि बच्चे ने होली खेलते हुए नानी पर पिचकारी से रंग डाल दिया था. नाती की इस हरकत के बाद महिला काफी नाराज हो गई.


आरोपी नानी का नाम सिंधु ठाकरे है. इंडिया टुडे से जुड़े योगेश वसंत पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 4 मार्च यानी होली सेलिब्रेशन के दिन कोराडी क्षेत्र में हुई. पीड़ित बच्चे का नाम ओम हरीश वांगे है. उसका परिवार खापरखेड़ा के सावनरे में रहता है. कुछ समय पहले ही बच्चा नानी के घर आया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के वक्त सिंधु ठाकरे उबलते पानी की बाल्टी लेकर अंदर जा रही थीं. इसी दौरान ओम नानी के ऊपर पिचकारी से रंग डालने लगता है. कथित तौर पर इससे नाराज होकर महिला उस पर गर्म पानी डाल देती है.
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बाल्टी लेकर चल रही है. दूसरी तरफ से ओम और एक लड़का भागे-भागे आते हैं. ताकि महिला पर रंग डाल सकें. लेकिन जैसे ही ओम नानी की तरफ पिचकारी चलाने वाला होता है, वो उसे पकड़ लेती है. वह बाल्टी को एक सेकेंड के लिए साइड में रखती है, फिर उठाती है और बच्चे पर पानी डाल देती है, जिससे वो झटपटाने लगता है. रोने लगता है. तभी एक लड़की नॉर्मल पानी की बाल्टी लेकर आती है और बच्चे पर हाथों से पानी छिड़कने लगती है.
इसके बाद आरोपी महिला भी नॉर्मल पानी की पूरी बाल्टी उठाकर बच्चे के ऊपर डालती है. पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद बच्चे को अस्तपाल से जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि पीड़ित के कमर के नीचे का हिस्सा 45 पर्सेंट जल गया है.
पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
वीडियो: लेबनान के फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप में इजरायल ने किया हमला?












.webp?width=275)




.webp?width=120)



