The Lallantop

जिस काजल मीणा ने इंटरव्यू में की थी देशसेवा की बात, अफसर बनते ही रिश्वत लेते पकड़ी गईं

आरोपियों की पहचान करौली जिले के नादोती सब-डिविजन में तैनात SDM काजल मीणा, उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और सीनियर असिस्टेंट प्रवीण धाकड़ के तौर पर हुई है.

Advertisement
post-main-image
SDM काजल मीणा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार. (फोटो- सोशल मीडिया)

राजस्थान में एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट सहित दो अन्य लोगों को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि पीड़ित ने एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) के पास शिकायत की थी. जिसके बाद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. ACB ने आरोपियों के पास से कथित तौर पर 4 लाख कैश भी बरामद किया है. जिसकी अभी जांच की जा रही है. इस एक्शन के बाद आरोपी काजल मीणा का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करने की इच्छा जताती नजर आ रही हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिश्वत कांड के आरोपियों की पहचान करौली जिले के नादोती सब-डिविजन में तैनात SDM काजल मीणा, उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और सीनियर असिस्टेंट प्रवीण धाकड़ के तौर पर हुई है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर गुरुवार, 16 अप्रैल को SDM के रीडर दिनेश कुमार सैनी और सीनियर असिस्टेंट प्रवीण धाकड़ को 60 हजार का रिश्वत लेते समय धर लिया गया.

ACB की सवाई माधोपुर यूनिट ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट किया है. गिरफ्तारी के समय ACB ने कथित तौर पर 4 लाख रुपये ‘संदिग्ध’ कैश भी जब्त किया. सूत्रों का कहना है कि इस कैश का संबंध किसी और मामले में लिए जाने वाले रिश्वत से हो सकता है. मामले के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि आरोपी एक शिकायतकर्ता के जमीन का अंतिम आदेश (फाइनल डिक्री) जारी करने के लिए रिश्वत मांग रहे थे.

Advertisement

SDM काजल मीणा पर 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप

ACB के डायरेक्टर जनरल गोविंद गुप्ता ने बताया कि ACB की सवाई माधोपुर यूनिट को शिकायत मिली थी. शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया कि SDM काजल मीणा अपने रीडर दिनेश सैनी के जरिए शिकायतकर्ता को परेशान कर रही हैं. साथ ही उनके जमीन का अंतिम आदेश जारी करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांग रही हैं.

Advertisement

शिकायतकर्ता ने बताया कि शुरुआत में उनसे 1 लाख रुपये की मांग हुई थी, लेकिन बाद में डील 50 हजार में लॉक हुई. डायरेक्टर जनरल ने आगे बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की गई. जांच में SDM के रीडर दिनेश कुमार ने कथित तौर पर SDM के लिए 50 हजार और अपने लिए 10 हजार रुपयों की मांग की थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार, 16 अप्रैल को कथित तौर पर SDM के ऑफिस में 60 हजार की रिश्वत ली गई. इस दौरान ACB ऑफिसर्स ने कथित तौर पर एक और बैग को भी जब्त किया, जिसमें रिश्वत के पैसों के अलावा ‘संदिग्ध’ 4 लाख कैश रखा था. वहीं, ACB की ओर से कहा गया है कि वे 'इस संदिग्ध कैश के बारे में जांच कर रहे हैं.’ 

आरोपियों से ACB की एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) स्मिता श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) S. परिमला के आदेश पर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

2024 बैच की ST टॉपर थीं आरोपी SDM

SDM काजल मीणा साल 2024 बैच की राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) ST कैटेगरी की टॉपर और ऑफिसर हैं. मीणा ने IIT मंडी से B.Tech की डिग्री हासिल की है. मीणा का एक मॉक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर मिलने वाले अधिकारों का इस्तेमाल आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए की थी.

वीडियो: अमेरिका-ईरान सीजफायर टूट सकती है? अमेरिकी रक्षा मंत्री ने क्या कहा?

Advertisement