उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के ICU के अंदर मारपीट की घटना सामने आई है. 45 साल के रमेश पाल को ज़िला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. उन्हें लीवर में दिक्कत थी. जिस ICU वार्ड में रमेश पाल भर्ती थे, उसी में कमला देवी नाम की बुज़ुर्ग भी एडमिट थीं. कमला देवी को सांस की बीमारी है. 12 जुलाई को रमेश और कमला देवी के बेटे संजय के बीच बहस हुई. बात मारपीट तक पहुंच गई और अगली सुबह रमेश की मौत हो गई.
मुज़फ्फरनगर: ICU में भर्ती मरीज की हत्या से हड़कंप, सपा का हमला-'अस्पताल भी अब सेफ नहीं'
मुज़फ्फरनगर के जिला अस्पताल में एक मरीज की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि ICU में एडमिट एक महिला के बेटे ने दूसरे मरीज को इतना पीटा कि उसे गंभीर चोटें आ गईं. कुछ देर बाद मरीज की मौत भी हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


आजतक से जुड़े संदीप सैनी की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय ने मरीज़ रमेश पाल को इतना मारा की उनकी नाक में गंभीर चोट आ गई. जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भेजा गया और इलाज शुरू हुआ. लेकिन, 13 जुलाई की सुबह उनकी मौत हो गई. आरोपी संजय के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस ने क्या बताया?FIR दर्ज होने के बाद आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि चश्मदीदों के बयान और सीसीटीवी की जांच की जा रही है. साथ में बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा. एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा,
‘पुलिस को सुबह इस घटना की सूचना मिली. रात करीब 3 बजे मरीज़ रमेश की कमला देवी के बेटे से बहस हुई थी. बहस झगड़े में बदल गई और बात मारपीट तक पहुंच गई. बताया गया कि सुबह इलाज के दौरान रमेश की मौत हो गई है. मामले में अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.’
ये भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल ने ज़िंदा मरीज को मृत घोषित किया, पोस्टमॉर्टम के वक्त पता चला जिंदा है!
राजनीतिक बवाल तेज़इस खबर को समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने भी शेयर किया. योगी सरकार से सवाल उठाते हुए लिखा,
'उत्तर प्रदेश के अस्पतालों के आईसीयू भी अब सुरक्षित नहीं रहे. अब तक यूपी के अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों के साथ वसूली और मारपीट होती थी. महिला तीमारदारों और महिला मरीजों के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं भी होती थीं. लेकिन अब तो अस्पताल के आईसीयू में मर्डर तक होने लगे. भाजपा सरकार में हाल बेहाल है. कोई भी व्यक्ति कहीं भी सुरक्षित नहीं है.
अस्पताल के ICU की ये घटना बेहद चिंताजनक है. फिलहाल आरोपी गिरफ्तार है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी है.
वीडियो: मुजफ्फरपुर: ICU में लगी आग, 3 की मौत, आग कैसे फैली?









