मुहर्रम के दिन कई राज्यों से हादसे और झगड़े की खबरें सामने आई हैं. कहीं ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, तो कहीं दो अखाड़ों के बीच पत्थरबाजी हो गई, तो कहीं करतब दिखाते वक्त हादसा हो गया. यूपी के एटा में ताजिया जुलूस अपने तय रास्ते से गुजर रहा था, तभी वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया. देखते ही देखते करंट फैल गया. इसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई और चार लोग करंट की चपेट में आ गए. जिनमें से एक की मौत हो गई.
यूपी में मुहर्रम जुलूस के दौरान हाइटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, चार लोग झलसे, एक की मौत
UP के Etah में ताजिया जुलूस अपने तय रास्ते से गुजर रहा था, तभी वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया. उधर, बिहार में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस लेकर निकले दो अखाड़ों के बीच विवाद हो गया. राजस्थान में भी मुहर्रम के दौरान एक दुर्घटना घट गई.


इस हादसे के बाद लोग बिजली विभाग पर भी सवाल उठा रहे हैं. आरोप है कि जिस रास्ते से हर साल ताजिया जुलूस गुजरता है, वहां मौजूद हाईटेंशन लाइन को लेकर पहले से एहतियाती इंतजाम किए जाने चाहिए थे. ये इंतजाम नहीं किए गए. यदि समय रहते सुरक्षा के उपाय किए गए होते, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था. फिलहाल पुलिस और प्रशासन घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटे हैं. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
ताजिया ले जा रहे दो अखाड़ों में विवादबिहार में दो गुटों में बवाल हो गया. शिवहर में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस लेकर निकले दो अखाड़ों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी और मारपीट शुरू हो गई. घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 से 15 लोगों घायल हो गए. फिलहाल घटना के बाद से पुलिस मुस्तैद है और स्थिति नियंत्रण में है.
इस मामले में दोनों अखाड़ों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं. इस्लामिया अखाड़ा का कहना है कि उनके अखाड़े के निकलने का समय निर्धारित था. क्रॉसिंग के दौरान अनुमति लेने की परंपरा रही है. आरोप है कि मंसूरिया अखाड़ा की ओर से पहले लाठी-डंडा चलाया गया. मंसूरिया अखाड़ा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका अखाड़ा शांतिपूर्ण तरीके से जा रहा था. इस्लामिया अखाड़ा के कुछ लोग लाठी लहराते हुए निकल रहे थे, जिससे उनके लोगों को चोट लगी. इस पूरे विवाद पर पुलिस ने बताया कि सुबह अखाड़े की प्रैक्टिस के दौरान यह घटना हुई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
करतब दिखाने में एक शख्स घायलराजस्थान में मुहर्रम के दौरान एक दुर्घटना घट गई. यहां के पाली में 25 जून की रात मुहर्रम से पहले की रात करतब दिखाने के दौरान एक शख्स घायल हो गया. सड़क पर आग के शोले के प्रदर्शन के दौरान कुछ लड़के आग जलाकर लाठी घुमा रहे थे. इस दौरान सड़क पर भी आग के टुकड़े गिरे थे. इसी दौरान एक शख्स घायल हो गया. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया.
यह भी पढ़ें: औरंगजेब ने मुहर्रम के जुलूस पर बैन क्यों लगा दिया था?
इन सब के बीच अलग-अलग शहरों में मुहर्रम और आशूरा को लेकर पुलिस अलर्ट पर है. शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फ्लैग-मार्च निकाल रही है. कोशिश है कि सब कुछ शांति से और बिना विवाद के हो जाए.
वीडियो: तारीख: औरंगजेब और मुहर्रम का इतिहास, बैन क्यों लगा दिया था?

















