The Lallantop

सड़क का शिलान्यास था, लेकिन पत्थर पर 'उपाध्यक्ष जी' नहीं लिखा था, कुदाल ली और तोड़ डाला!

उपाध्यक्ष जी' क्या देखते हैं कि उनका नाम तो पट्टी पर है ही नहीं. उपाध्यक्ष जी गुस्सा गए. इतना गुस्सा गए कि जब तक कोई कुछ समझ पाता, कांड हो चुका था. वो पूजा से उठे और पास में पड़ी कुदाल सीधा शिलान्यास पर पत्थर पर दे मारी. एक बार में पूरा नहीं टूटा, दूसरी बार मारा. तीसरी बार में तो पूरा शिलापट्ट टूट कर जमीन पर बिखरा पड़ा था.

Advertisement
post-main-image
शिलापट्ट तोड़ते रमाकांत बिलगैंया और जमीन पर बिखरे उसके टुकड़े. (India Today)

मध्य प्रदेश के सागर में एक छोटी सी सड़क का शिलान्यास था. सड़क इतनी छोटी थी कि उसका बजट सिर्फ 15.60 लाख रुपये है. शिलान्यास चल रहा था, पूजा-पाठ हो रही थी. विधायक निर्मला सप्रे, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैंया और वार्ड पार्षद अजय ठाकुर शिलान्यास के दौरान पूजा में बैठे थे. सब कुछ ठीक चल रहा था, फिर चल गई हवा. और शिलान्यास का जो पत्थर था उस पर पड़ा पर्दा उड़ गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पर्दा उड़ा तो सबकी नज़र शिलान्यास वाले पत्थर पर पड़ी. अब 'उपाध्यक्ष जी' क्या देखते हैं कि उनका नाम तो पट्टी पर है ही नहीं. उपाध्यक्ष जी गुस्सा गए. इतना गुस्सा गए कि जब तक कोई कुछ समझ पाता, कांड हो चुका था. वो पूजा से उठे और पास में पड़ी कुदाल सीधा शिलापट्ट पर पत्थर पर दे मारी. एक बार में पूरा नहीं टूटा, दूसरी बार मारा. तीसरी बार में तो पूरा शिलापट्ट टूट कर जमीन पर बिखरा पड़ा था. 

5G का जमाना है. सबके पास बढ़िया कैमरे वाला फोन होता ही है. जब उपाध्यक्ष जी तोड़फोड़ कर रहे थे तो किसी ने यह पूरा नजारा कैमरे में उतार लिया. वीडियो इतना दिलचस्प है कि वायरल तो होना ही था.

Advertisement

पर उपाध्यक्ष बिलगैंया की नाराज़गी इतने में तो थमी नहीं. अब उन्होंने चीफ म्यूनिलिपल ऑफिसर (CMO) को लताड़ना शुरू कर दिया. बिलगैंया ने CMO से चिल्लाते हुए पूछा- ‘मेरा नाम क्यों नहीं है?’

ये भी कहा कि हर बार यही होता है. बाद में बिलगैंया ने खुद बताया कि जब उन्होंने CMO से सवाल किया तो उन्हें बताया कि शिलापट्ट पर उपाध्यक्ष का नाम नहीं रहता है. आजतक से जुड़े हिमांशु पुरोहित की खबर के मुताबिक उपाध्यक्ष का नाम न होने पर विधायक और अध्यक्ष ने भी सीएमओ पर नाराजगी जताते हुए नया पत्थर बनवाने के लिए कहा है.

पत्थर पर नाम लिखवाने कि जिम्मेदारी सीएमओ की होती है. इस संबंध में सीएमओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: पाकिस्तान की एक्ट्रेस हिना बायत ने बताया कि कराची एयरपोर्ट पर पानी खत्म हो गया, पाकिस्तानी जनता हुई नाराज़

Advertisement