The Lallantop

बर्बाद फसल देखने गया पटवारी बुजुर्ग की पीठ पर लटका, पानी में पैर न पड़ जाए

नीलेश पटवारी अपने क्षेत्र में बर्बाद फसलों का जायजा लेने पहुंचे थे. हालांकि, जिस रास्ते से उन्हें गुजरना था उसमें एक नाले का पानी बह रहा था. बस फिर क्या सरकारी बाबू खुद के पैरों से नाला पार करने में ‘असमर्थ’ रहे और करीब 65 साल के बुजुर्ग ललवा केवट की पीठ पर लटक गए.

Advertisement
post-main-image
पटवारी ने बुजुर्ग की पीठ पर चढ़कर नाला पार किया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सीधी जिले के पटवारी नीलेश नामदेव ने अपने पैरों को नाले के पानी से बचाने के लिए करीब 65 साल के बुजुर्ग की पीठ पर लटककर पानी से भरे नाले को पार किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
  • तेज बारिश के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा था, जिससे राजस्व अधिकारी फसलों का जायजा लेने गांवों में गए थे और इसी दौरान नाले को पार करने के लिए पटवारी ने बुजुर्ग की पीठ का इस्तेमाल किया।
  • वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों ने शिकायत की, जिसके बाद जिले के DM ने पटवारी को सस्पेंड किया और मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
author-image
हरिओम सिंह

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में हट्टे-कट्टे पटवारी ने एक बुजुर्ग की पीट पर लदकर पानी से भरा नाला पार किया. सरकारी बाबू के पैरों में नाले का पानी न लग जाए, इसलिए उन्होंने करीब 65 साल के बुजुर्ग को ही अपना ‘साधन’ बना लिया. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विवाद बढ़ने पर DM ने आरोपी पटवारी को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही मामले पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. 

Advertisement
बुजुर्ग के पीठ पर लदा सरकारी अफसर

वीडियो में बुजुर्ग की पीठ पर लटकने वाले शख्स का नाम माटा गांव के हल्का पटवारी नीलेश नामदेव बताया जा रहा है. दरअसल, इलाके में तेज बारिश की वजह किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है. इंडिया टुडे से जुड़े हरिओम सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्व अधिकारियों को फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए इलाके के गांवों में भेजा जा रहा है.

नीलेश पटवारी भी अपने क्षेत्र में फसलों का जायजा लेने पहुंचे थे. हालांकि, जिस रास्ते से उन्हें गुजरना था उसमें एक नाले का पानी बह रहा था. बस फिर क्या सरकारी साहब खुद के पैरों से नाला पार करने में ‘असमर्थ’ रहे और करीब 65 साल के बुजुर्ग ललवा केवट की पीठ पर लटक गए.

Advertisement
वीडियो वायरल हुआ

बुजुर्ग किसान ने पटवारी को अपनी पीठ पर लादकर नाले वाला रास्ता पार कराया. सामने आए वीडियो में एक शख्स बुजुर्ग से कहते हुए सुनाई दे रहा है कि पटवारी साहब को गिरा मत देना. इसके जवाब में बुजुर्ग ने न गिराने की बात कही. 

यह भी पढ़ें: 'मृत महिला सुंदर हो तो शव का रेप होता है', कांग्रेस MLA के अस्पताल पर गंभीर आरोप

वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया. स्थानीय ग्रामीणों ने पटवारी की इस ‘हरकत’ पर नाराजगी जताई. साथ ही मामले की शिकायत को लेकर जिले के आला अधिकारियों के पास पहुंच गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीधी जिले के DM ने पटवारी को सस्पेंड कर दिया. साथ ही मामले की विभागीय जांच की जा रही है.

Advertisement

वीडियो: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान का बड़ा ऐलान, क्या अब मक्का समझौता होगा लागू?

Advertisement