The Lallantop
Logo

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक चोंगथाम विक्रम सिंह की हत्या, पत्नी ने सुनाई पूरी आपबीती

चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में मौत के बाद उनकी पत्नी ने कहा, 'हम बदला नहीं, न्याय चाहते हैं.' मामले में एक नाबालिग समेत आठ लोग गिरफ्तार हुए हैं और नस्लीय हिंसा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement

दिल्ली में मणिपुर मूल के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की मौत के बाद गुस्सा और चिंता बढ़ गई है. उनकी पत्नी जोशना चोंगथम का कहना है, "हम बदला नहीं, न्याय चाहते हैं." आरोप है कि 6 सितंबर को दक्षिण दिल्ली के किलोकरी में घर के बाहर हमला किए जाने के बाद विक्रम सिंह की मौत हुई. दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद दिल्ली में पूर्वोत्तर समुदाय के बीच नस्लीय हिंसा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है. हालांकि, परिवार ने नस्लीय गालियों या नस्लीय मकसद का आरोप नहीं लगाया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'नाराज़ फूफा चिल्लाएंगे', वड़ोदरा में मंच से PM मोदी ने किसे बताया नाराज़ फूफा?

 

Advertisement

Advertisement