दिल्ली देश की राजधानी है. तो सुविधाएं हों या सुरक्षा, दिल्ली का नबंर अव्वल होना चाहिए. लेकिन दिल्ली में लोग कितने सुरक्षित हैं, ये जानकर आपको डर भी लग सकता है. नए साल के पहले ही महीने यानी जनवरी के सिर्फ 15 दिन में 807 लोग दिल्ली से लापता हो गए. यानी हर दिन औसतन 54 लोग दिल्ली से गायब हुए.
नए साल के पहले 15 दिन दिल्ली में 800 से ज्यादा लोग गायब, ज्यादातर का कुछ पता नहीं
इनमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं और लड़कियों की है. कुल 509 मामले ऐसे हैं जिनमें महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं. लापता पुरुषों की संख्या 298 रही. पुलिस अब तक केवल 235 लोगों को ढूंढ पाई है, 572 लोगों का अभी भी कोई अता-पता नहीं है.


इनमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं और लड़कियों की है. कुल 509 मामले ऐसे हैं जिनमें महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं. लापता पुरुषों की संख्या 298 रही. पुलिस अब तक केवल 235 लोगों को ढूंढ पाई है, 572 लोगों का अभी भी कोई अता-पता नहीं है.
लापता लोगों में 191 नाबालिग भी शामिल हैं. बच्चों में भी लड़कियों की संख्या ज्यादा है. इनमें 169 टीनएजर हैं, हिंदी में जिन्हें किशोर कहते हैं. इन टीनएजर्स में 138 लड़कियां और 31 लड़के थे. पुलिस कुछ बच्चों को ढूंढ पाई है, लेकिन लगभग 71 प्रतिशत टीएनजर अब भी नहीं मिले हैं. 8 से 12 वर्ष और उससे कम उम्र के बच्चों के भी कई मामले सामने आए हैं, जिनमें अधिकतर बच्चे अभी तक नहीं मिले हैं.
वयस्कों में 363 महिलाएं और 253 पुरुष गायब हुए. पुलिस ने कुछ लोगों को खोज लिया है, लेकिन 435 वयस्क अभी भी नहीं मिले हैं.
अगर पिछले साल यानी 2025 की बात करें तो पूरे साल में 24,508 लोग लापता हुए थे. इनमें 14,870 महिलाएं थीं, यानी कुल 60 प्रतिशत से अधिक. पुलिस ने पिछले साल कुल 15,421 लोगों को खोज लिया, लेकिन 9,087 मामले अब भी अनसुलझे हैं.
2025 में 18 साल तक के 5,915 बच्चे और टीएनजर गायब हुए. इनमें से 4,424 को ट्रेस किया गया था. लेकिन करीब एक तिहाई, 1491 लापता नाबालिग अब भी लापता है.
पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि पिछले दस साल में दिल्ली में कुल 2 लाख 32,737 लोग लापता हुए हैं, जिनमें से लगभग 52,000 लोग अब तक मिले नहीं हैं. 2016 से 2026 के बीच 60,694 नाबालिग लापता हुए. इनमें से 53,763 खोज लिए गए जबकि 6,931 का कोई सुराग नही मिला. यानी गायब होने वाले बच्चों में से 11 प्रतिशत बच्चे अनट्रेस रह जाते हैं.
वीडियो: दिल्ली में तीन नाबालिगों ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार












.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)

.webp?width=120)

